सहारनपुर 16जून25*जलभराव में उतरे नगर आयुक्त, साधारण वेशभूषा में किया वास्तविकता का निरीक्षण…
सहारनपुर – हवाई चप्पल और ट्रैक सूट में साधारण युवक की तरह दिखने वाले यह शख्स कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि सहारनपुर नगर आयुक्त आईएएस शिपु गिरि हैं। प्रशासनिक रुतबे से दूर, जमीन से जुड़े इस अधिकारी ने एक मिसाल पेश की है। हाल ही की बारिश के बाद जब शहर जलभराव की समस्या से जूझ रहा था, तब शिपु गिरि ने स्वयं मुआयना करने की ठानी। बिना किसी तामझाम के वे क्षेत्र में पहुंचे और पानी भरे इलाकों में लोअर ऊपर कर खुद उतर गए, ताकि जमीनी हकीकत को महसूस कर सकें। अधिकारियों की गैर-मौजूदगी में भी वे खुद हर स्थिति को बारीकी से देख रहे थे। इस ईमानदार पहल ने न केवल जनता का भरोसा जीता, बल्कि यह भी दिखाया कि जब एक प्रशासक अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाए तो बदलाव निश्चित है

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”