सहारनपुर २२ मई २६ * सपा सांसद इकरा हसन समेत 8 पर मुकदमा दर्ज- रास्ता जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों से किया गया है मुकदमा…
✔️सहारनपुर: समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन सहित 8 लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है – मामला 19 मई को उपमहानिरीक्षक कार्यालय के सामने रास्ता अवरुद्ध कर जाम लगाने और पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़ा बताया जा रहा है – सदर बाजार में तैनात उपनिरीक्षक संजय शर्मा की तहरीर पर सांसद इकरा हसन – पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप समेत 7 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है – हालांकि मुकदमा 19 मई को ही दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसकी चर्चा आज सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही FIR के बाद हुई है – मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी माहौल और गरमाने की संभावना भी जताई जा रही है!!ll
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली22मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 22 मई26* खेल से पाठशाला तक: दौगच्छी में SRM मेले ने खोली सीखने की खिड़की
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 सुरक्षित बचपन की पाठशाला: कस्तूरबा विद्यालय में पॉक्सो पर जागरूकता