सम्भल16फ़रवरी25*संभल के जिस इलाके में पुलिस पर हुआ हमला, वहाँ का मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार: परिवार वाले बोले- AC का काम सीखने गया था दिल्ली*
उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला मोहम्मद उस्मान नाम पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ है। उसे दिसम्बर, 2024 में पाकिस्तान ने अवैध रूप से समुद्र पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह लाहौर जेल में बंद है। यह जानकारी पाकिस्तान ने भारत से साझा की है। उस्मान के बारे में अब कई खुलासे हुए हैं।
संभल पुलिस ने उस्मान का सत्यापन किया है। उस्मान संभल के दीपा सराय का रहने वाला है। इस इलाके से अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के कई आतंकी निकले थे। एक मौलाना अफगानिस्तान में मारा भी गया था। दीपा सराय ही वह इलाका है, जहाँ जामा मस्जिद विवाद में पुलिस पर हमला हुआ था। पुलिस को पता लगा है कि उस्मान भी अल कायदा में भारत से भागने के बाद शामिल हो गया था।
2012 से उसकी तलाश चल रही थी। 2016 में उसे दिल्ली पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। उस पर UAPA और पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है। अब गृह मंत्रालय को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं उस्मान के परिवार ने दावा किया है कि वह 1995 के आसपास दिल्ली AC का काम सीखने गया था और 2012 के बाद से उसका कोई पता नहीं है।

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम