सतना18अप्रैल25*आबकारी विभाग के संरक्षण में बेलगाम हो गया ठेकेदार
शहर के दोनों महत्वपूर्ण थानों की भूमिका संदिग्ध
अमर रिपब्लिक, सतना।
नये वित्तीय वर्ष का ठेका होने के साथ ही जिला आबकारी विभाग के चहेते शराब ठेकेदार की मनमानी नजर आने लगी है। शहर के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों की दुकानों का ठेका लेने वाले बहुचर्चित ठेका एजेंसी के खुले संरक्षण में प्रिंट रेट से कहीं अधिक की वसूली शराब खरीदने वाले लोगों से डंके की चोंट पर हो रही है। सूत्रों ने बताया कि महंगे दाम पर ठेका लेने वाले ठेकेदार ने अपने लड़कों को शराब बिक्री की आड़ में अवैध वसूली करने के आदेश दिए हैं, यही कारण है कि शहर के रेलवे स्टेशन रोड़, सेमरिया चौराहा और सर्किट हाउस क्षेत्र में संचालित शराब दुकान में ओवर रेट का खेल पूरे दबदबा के साथ अंजाम दिया जा रहा है। जिला आबकारी विभाग के संरक्षण में ही शहर के तीनों स्थानों पर खुलेआम अवैध अहातों का संचालन कराया जा रहा है। कमीशनखोरी के आदी विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को अवैध वसूली करने की छूट प्रदान कर दी है। सिटी कोतवाली और कोलगवां थाना प्रभारी के लिए ये शराब दुकानें ऊपरी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन गई है।

More Stories
लखनऊ २जुन २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें…
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन