सतना17जून25*10वीं की छात्रा बनी मां, भूत करता है बलात्कार*
सतना। आपको बता दे कि सतना जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने भूत पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। यह दावा 10वीं की छात्रा ने किया है। छात्रा ने पन्ना के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। छात्रा ने कहा कि उसके साथ जिन्न (भूत) ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसे गर्भ ठहर गया। वहीं, पुलिस इस बात को पूरी तरह खारिज कर रही है। पुलिस का कहना है असलियत छुपाने की कोशिश की जा रही है सतना के सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवराजपुर में रहने वाली एक छात्रा को उसके परिजनों ने भूत-प्रेत की बाधा से पीड़ित माना है।
*परिजन भी बात से सहमत–:*
छात्रा की बात से उसके परिजन भी सहमत हैं। वे कई बार उसे तांत्रिकों के पास ले गए और झाड़-फूंक कराई, लेकिन छात्रा का अब भी यही मानना है कि प्रेत उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। यह घटना लोगों के सामने आई, जब बिन ब्याही छात्रा प्रसव कराने पन्ना जिले के देवेंद्रनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। केंद्र में जब छात्रा ने पति के कॉलम के आगे पिता का नाम लिखवाया, तो ड्यूटी पर मौजूद नर्स और डॉक्टर चौंक पड़े।
More Stories
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर26* नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार,
मथुरा 16 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी