सतना15फरवरी25*पुलिस ने एक दम्पति का खोया हुआ बैग ढूंढकर वापस दिलाया।
सतना। 13 फरवरी को दोपहर तक़रीबन 1:35 बजे एक दंपति सूर्यकांत नामदेव पत्नी सरिता नामदेव और दोनो बच्चे सहित ऑटो मे बैठकर सेमरिया चौराहा से माधवगढ़ जा रहे थे, इसी दौरान बैग आटो में छूट गया, जिसे ढुढने का काफी प्रयास किये लेकिन बैग नहीं मिला है, बैग में करीब 90 हजार रुपये की ज्वैलरी नये कपेड़ थे, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोलगवा थाने में दर्ज कराई थी, मामले जानकारी मिली कि ऑटो में वेलकम टू मनकहरी लिखा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने ऑटो की तलाश शुरू की, कोलगवां टी आई सुदीप सोनी, रामपुर बघेलान टी आई संदीप चतुर्वेदी के अगुआई में ऑटो की तलाश कर बैग को ढूंढ निकाला गया, जिसमें रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत मनकहरी चौकी पुलिस प्रधान आरक्षक विपिन शर्मा, आरक्षक नितेश यादव एवं मुन्ना सिंह की मदद से बैग सहित उसमें मौजूद सामग्री को फरियादी सौंप दिया, पीड़ित परिवार ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा की गई मदद की सराहना भी की।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*