श्री गंगानगर 24 मार्च 26*शहीद दिवस पर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
श्रीगंगानगर, 23 मार्च 2026 — भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं भारत की जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर राधे-राधे कॉलोनी, पावन धाम, सद्भावना नगर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पावनधाम रोड से राधे-राधे कॉलोनी होते हुए टोनी टोट स्कूल की ओर जाने वाले मास्टर प्लान के 120 फुट कॉमरेड हेतराम बेनीवाल मार्ग पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि IDP नेता श्री चुन्नीलाल पुनिया, CITU जिला अध्यक्ष कॉमरेड मोहन लाल तथा जनवादी महिला समिति की नेत्री श्रीमती मीनाक्षी सैनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए संघर्ष को जारी रखने की बात कही। एडवोकेट लक्ष्मीकांत सैनी ने कहा कि युवा वर्ग इस लड़ाई को और मजबूत करेगा।
CITU जिला अध्यक्ष कॉमरेड मोहन लाल ने अपने बयान में कहा कि “मास्टर प्लान संघर्ष समिति की जनहित की मांगें पूरी तरह जायज हैं और CITU इस संघर्ष के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।”
मास्टर प्लान संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि पावन धाम रोड को 80 फुट चौड़ा करवाने, कॉलोनियों में नालियों, सड़कों एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह प्रॉपर्टी एसोसिएशन के संयोजक छगन बलाना, जनवादी महिला समिति की पूजा, मीरा, सुमन, सरोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी