श्रीभूमि असम01फरवरी25*घर की खुदाई में मिला हजारों साल पुराना हनुमान मंदिर,
*असम में घर की खुदाई में मिला हजारों साल पुराना हनुमान मंदिर, चालीसा लिखी शिला भी मिली: अब होगा जीर्णोद्धार, सैनिक ने दिया ₹1.5 लाख चंदा*
असम के श्रीभूमि (पहले करीमगंज) जिले में खुदाई के दौरान एक हनुमान मंदिर मिला है। यह हनुमान मंदिर एक घर के लिए जमीन की खुदाई के दौरान निकला। इसके पीछे हनुमान चालीसा वाला एक पत्थर भी बरामद हुआ। यह हनुमान मंदिर पत्थरकंडी इलाके में मिला है।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि यह हनुमान मंदिर सैकड़ों-हजारों साल पुराना हो सकता है। उन्होंने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करने और नया निर्माण करवाने के लिए एक कमिटी बनाई है। इसके लिए ग्रामीणों ने चन्दा भी इकट्ठा कर लिया है। सेना में कार्यरत एक ग्रामीण ने इस मंदिर के लिए ₹1.5 लाख का दान दिया है।
मंदिर में एक हनुमान जी की मूर्ति बीच में है और बाकी देवी देवताओं कि तस्वीरें भी लगी हुई हैं।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली