February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*

श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*

श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*

श्रीगंगानगर, राज. 26 फरवरी 2026 । आईडीपी का तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह आज बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । घर-ज़मीन-जीने और जनतांत्रिक अधिकार और न्याय हासिल करने मांगों को बुलन्द करते हुए प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जारी रहे धरने के बीच कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ, विचार सभा हुई और आईडीपी प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अति. जिला कलेक्टर (शहर) रीना छींपा को प्रधानमंत्री, भारत सरकार व शासन संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग, राज.सरकार को ज्ञापन दिए गए । सात सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में एडवोकेट राजेश भारत, चुन्नी लाल पूनिया, गणपत सिंह, विद्या देवी, सुरेश शाक्य, गीता देवी और सीता देवी शामिल रहे ।

जांच कमेटी के निष्कर्ष “80 प्रतिशत अपात्रों को भूखण्ड आवंटन” रद्द करने, गौतम नगर आवंटन की जॉंच करने, आईडीपी सत्याग्रहियों से हुई सहमतियों को लागू करने और जिला प्रशासन द्वारा जयपुर भेजी गई गलत रिपोर्ट जैसे स्थानीय मुद्दों पर स्थानीय स्तर पर कार्यवाही करवाने की बात कही । ज्ञातव्य हो कि बीते रोज अति. जिला कलेक्टर (प्र.) सुभाष कुमार ने भी आईडीपी प्रतिनिधि मण्डल को ऐसा ही विश्वास दिया था । घर, रोज़गार, फ़सली एमएसपी, मनरेगा और न्यायालयों में विधि सम्मत कार्यवाहियों के सुनिश्चियन हेतु सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहेगा । आईडीपी ने वंचितों और आम जागरूक नागरिकों को अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान् किया है ।