शिवपुरी म0प्र001मई23*पंचायत सचिव ने दी धमकी; पीएम का भाषण नहीं सुना तो जाएगी सरपंची, तो ड्रिप लगी बेटी को साथ लेकर चल दी।
राजगढ़ से हरपाल सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
ये तस्वीर शिवपुरी जिले के बिलुपुरा ग्राम की है। ड्रिप चढ़ती बेटी को गोद में लिए महिला सरपंच वासु जाटव पति के साथ ग्रामोदय से भारत उदय अभियान पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही है। क्योंकि पंचायत सचिव ने नहीं आने पर सरपंच पद से हटाने की धमकी दी थी। कहा कि तीन बजे प्रधानमंत्री मोदी का लाइव भाषण आएगा । इसलिए पहुंचना जरूरी है। जिला चिकित्सालय में वासु की बेटी का इलाज चल रहा था। उल्टी और दस्त से पीडित थी । धमकी से घबराकर वो बच्ची को लेकर भाषण सुनने चल दी। वहीं सचिव रामलाल ने कहा कि मैंने तो औपचारिक निमंत्रण भेजा था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*