शाहजहांपुर23अक्टूबर25*भैया दूज पर टीके के लिए पत्नी को बाइक से लेकर जा रहे युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से कटी, हुई मौत*
शाहजहांपुर से कृष्ण प्रताप सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
शाहजहांपुर। रौजा थाना क्षेत्र में हांडा पुल पर पत्नी के साथ बाइक से जा रहे युवक की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई, *पत्नी के सामने ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।* घटना आज दोपहर की है। गांव नगला जाजू निवासी रवि शर्मा (30) भैया दूज पर टीका के लिए पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था, वह हेलमेट पहने हुए था। भैया दूज पर हुए हादसे ने दो परिवारों को जीवन भर के लिए न भूलने का वाला गम दे दिया है। *मांझा इतना धारदार था कि युवक की गर्दन कट गई और खून फव्वारे की तरह बहने लगा।* युवक बाइक और पत्नी समेत सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता युवक की मौत हो गई। यह भयावह मंजर देखकर मौके पर मौजूद उसकी पत्नी सदमे से बेहोश हो गई।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟