शाहजहांपुर21 march 26*भीषण सड़क हादसा:अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, चालक को मामूली चोट
शाहजहांपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को मामूली चोटें आईं। यह घटना थाना खुदागंज क्षेत्र के कुरगांव गांव के पास सुबह के समय हुई। जानकारी के अनुसार, एक कार रसियाखानपुर की तरफ से कुरगांव की ओर आ रही थी।
अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ का एक हिस्सा टूट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में केवल चालक मौजूद था, जिसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार की क्षतिग्रस्त हालत दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, ये चमत्कार ही है कि इतना भीषण हादसा हुआ, पेड़ का एक हिस्सा टूट गया और कार पूरी छतिग्रस्त हो गई लेकिन ड्राइवर को मामूली चोट आई।

More Stories
नॉएडा 29अगस्त 26*नोएडा में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन का बड़ा खुलासा!
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”