शामली25जनवरी25*शामली में घर पर सो रही महिला को बदनीयती से पड़ोसी ने पकड़ा, पुलिस को दीं तहरीर शामली।
जनपद के झिंझाना थानां में अब महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं है। जहा क्षेत्र के गांव में देर रात घर में सो रही महिला के ऊपर बदनिती से पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया।पीड़ित महिला के चिल्लाने पर परिजन व अन्य लोग आने के बाद आरोपी मौके से फ़रार हुआ। पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जबकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।आपको बता दें कि जनपद में नारी सशक्तिकरण और बालिका दिवस के पर्व को जहां सरकार के आदेश के बाद शासन प्रशासनिक व सामाजिक स्तर से बड़े ही हर्षोल्लास से बना बनाते हुए प्रचार प्रसार किया जा रहा है । वही जनपद के झिंझाना में महिलाओं का घर में भी रहना सुरक्षित मुश्किल हो गया है।मामला शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां पर एक महिला देर रात अपने ही घर में सो रही थी। तभी दीवार बांधकर आए एक पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने उसे बदनियति से दबोच लिया और उसके साथ बदतमीजी की हरकतें करने लगा। पीड़ित महिला के सौर शराबा करने के बाद जहां घर में सो रहे परिजन व कुछ अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे,लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के मामले में पीड़ितों ने देर रात ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी। और पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अब झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है। वही इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है, कि पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपित की तलाश की जा रही है।
More Stories
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
महोबा 20 अक्टूबर 26*चरखारी के ग्राम गढ़ा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से 12 वर्षीय बबली की मौत,
कौशाम्बी 20 अक्टूबर 26*कोखराज चौराहे में महिला की दर्दनाक मौत मौके से कंटेनर फरार*