कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा
SIR के नाम पर गरीबों के वोट काटे जा रहे: रचना सिंह गौतम
बिल्हौर (कानपुर नगर) | राजेन्द्र कुमार की विशेष रिपोर्ट, यूपीआजतक:
कानपुर नगर *बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गजना स्थित बूथ संख्या 04 पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर एक विशाल “लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ” पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लेकर दोनों अमर विभूतियों के विचारों और उनके संघर्षों को नमन किया।
कार्यक्रम के आरंभ में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर विधिवत पुष्प और माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। चौपाल में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, साथ ही शास्त्री जी के स्वावलंबन और ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर संदेश को दोहराते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के सम्मान की रक्षा का प्रण लिया।
चौपाल को संबोधित करते हुए 209-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन केवल इतिहास के पन्नों में सीमित रखने के लिए नहीं है, बल्कि आज के दौर में उनके सिद्धांतों पर अमल करना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। जब संवैधानिक संस्थाओं और आम जनता के अधिकारों पर आघात हो रहा हो, तब गांधी जी का सत्याग्रह और शास्त्री जी का दृढ़ संकल्प ही आम जनता का सबसे बड़ा मार्गदर्शक बन सकता है।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन तंत्र पर सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाता सूचियों के साथ भारी खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और सत्यापन के नाम पर बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है, जिसकी आड़ में गरीब, पिछड़े और दलित समाज के वैध मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।
रचना सिंह गौतम ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि मताधिकार आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत और संविधान द्वारा दी गई जीवनरेखा है। उन्होंने तीखे स्वर में कहा—”अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर कहें: वोट बचाओ, देश बचाओ। यदि आज आपका वोट कट गया, तो कल आपकी पेंशन, सस्ता राशन और संवैधानिक आरक्षण सब कुछ खतरे में पड़ जाएगा।” उन्होंने कहा कि वोट छीनने की यह कोशिश सीधे तौर पर गरीबों की आवाज और उनके सामाजिक अधिकारों को कुचलने का षड्यंत्र है।
चौपाल में जुटे वक्ताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सजग रहें और मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार का नाम तुरंत जांचें। किसी भी नागरिक का नाम बिना वैध कारण के न कटने पाए, इसके लिए बीएलओ स्तर पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी विसंगति पर तत्काल संगठित होकर प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाई जाए।
कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के विचारों पर चलते हुए लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ। चौपाल में क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण