वैशाली26मई24* NDA उम्मीदवार वीणा देवी पर हमला, बदमाशों ने गाड़ी रोककर दिखायी पिस्टल*
*वैशाली* : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव के बीच बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल वैशाली से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी रोक कर पिस्टल दिखायी और उनसे बहस करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और किसी तरह वीणा देवी के काफिले को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार पारू के चिंतावनपुर में वीणा देवी के क़ाफ़िले को कुछ लोगों ने रोका और उनके ऊपर पिस्टल दिखायी. घटना को लेकर वीणा देवी ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि पारू के चिंतावनपुर के यादव टोला बूथ नंबर 88 में कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला किया और उनके ऊपर हथियार जैसा कुछ दिखाया। वीणा देवी ने बताया कि किसी तरह स्थानीय थाना पुलिस और लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया।

More Stories
भागलपुर28मई26*गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत*
हरदोई28 mayi 26*छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बांके से हमला,तीन घायल,मोहल्ले में दहशत…
लखनऊ28मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………..