वैशाली 14 अक्टूबर 26*राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पुरानी नाव बदलने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन तक दिया था*
*बिहार: वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक थे सवार*
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर इलाके में नाव डूबने से 13 लोगों की मौत की खबर है। नाव पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से 30 लोगों से भरी एक निजी नाव अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई,जिसमें डूबने से 13 बच्चों की मौत हो गई।
मरने वालों में बच्चे और युवक शामिल है जो पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी से 13 बच्चों के शव निकाले गए, इनमें एक ही परिवार के 7 बच्चे थे।
*एक ही परिवार के 7 बच्चों की गई जान*
वैशाली: राघोपुर में हुए नाव हादसा मे 13 बच्चों की मौत हो गई है। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास यह हादसा हुआ है। एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत हो गई है। रामपुर श्यामचंद गांव के रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के 7 बच्चे इस हादसे का शिकार हुए है।
*बिहार कांग्रेस ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख*
बिहार कांग्रेस ने लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की हृदय विदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें
*वैशाली नाव हादसे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जताया दुख*
वैशाली नाव हादसे पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे हैं। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
*वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत, बढ़ सकती मृतकों की संख्या*
वैशाली नाव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 13 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
*नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण हादसा हुआ*
बताया जा रहा है कि इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई। अब तक 13 बच्चों के शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण यह हादसा हुआ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,
कौशाम्बी 14 अक्टूबर 26*रामलीला मंच पर परशुराम का रौद्र रूप और लक्ष्मण के करारे जवाब देखने उमड़ी जनता*
वाराणसी14अक्टूबर26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन*