वाराणसी8जून25*” गंगा द्वार पर नमामि गंगे की उपलब्धियां बताकर की सफाई “
” जलशक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित नमामि गंगे परियोजना का संपूर्ण विवरण दर्शाती पत्रिका को गंगा द्वार पर किया वितरित “
“ललिता घाट पर चला स्वच्छता अभियान”
वाराणसी । स्वच्छ गंगा के लिए लोगों को भागीदार बनाने के उद्देश्य से नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों के संपूर्ण विवरण को दर्शाती जलशक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन द्वारा प्रकाशित ‘नमामि गंगे’ पत्रिका का वितरण रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर किया गया । वाराणसी में नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में पत्रिका वितरण के पूर्व अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति एवं नव सृजन फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से गंगाद्वार ललिता घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। ” सबका साथ हो – गंगा साफ हो” का संकल्प दोहराते हुए लोगों से गंगा किनारे की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की । गंगाद्वार ललिता घाट के सामने पड़ी अनेकों गंदगी को समेट कर नगर निगम के सुपुर्द किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि जल क्षेत्र में सफलता के लिए सहयोग, समन्वय और संचार महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए उचित मंच प्रदान करती है । जन भागीदारी सुनिश्चित करके हम गंगा की निर्मलता के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय ने कहा कि जल संरक्षण में भागीदार होना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। नवसृजन फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने कहा कि हमारी आने वाली पीढियां को स्वच्छ और अनुकूल पर्यावरण मिले इसके लिए समग्र प्रयास जरूरी है। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, नव सृजन फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल, अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, प्रकाश सिंह, आयुष्मान सिंह, शाश्वत सिंह, आशीष राय, आयुषी अग्रवाल अमृता गुप्ता , काजल सिंह, आदित्य अग्रवाल, नयन गुप्ता, सोनाली, शगुन, मैरी, रौनक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पर्यटक मौजूद रहे ।

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर अमीनाबाद व नाका पुलिस का संयुक्त अभियान*