वाराणसी7अगस्त26*गंगा और वरुणा का जलस्तर उफान पर, घाटों की सीढ़ियां जलमग्न
वाराणसी से नीलिमा रॉय, यूपीआजतक
वाराणसी: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर करीब 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए 62.72 मीटर तक पहुंच गया है।
जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के कई प्रमुख घाटों की सीढ़ियां, चौकियां और छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट गया है, वहीं हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल तक पानी पहुंचने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
उधर, वरुणा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पुरानापुल के भट्टा पुलकोहना क्षेत्र में नदी का पानी अब बस्तियों की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ गई है।
पिछले 12 घंटों में गंगा का जलस्तर करीब 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे है।
बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, जल पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन की ओर से तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
वाराणसी से नीलिमा रॉय की रिपोर्ट, यूपीआजतक।
हैशटैग:
#Varanasi #GangaRiver #VarunaRiver #GangaWaterLevel #VaranasiFlood #Banaras #UPAajTak #FloodAlert #NDRF #VaranasiNews

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,