वाराणसी31मई2024*अंतिम चरण का मतदान कल, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
बाराणसी से प्राची राय की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। लोकसभा के सातवें और अंतिम चरणों के लिए मतदान शनिवार 1 जून को होगा। इसके लिए वाराणसी सहित चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में तैयारियां लभाग पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को इन जिलों के लिए पोलिंग पार्टी अपने अपने कार्य स्थल के लिए रवाना हो गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील, मतदान केंद्र पर सुरक्षा की अतिरिक व्यवस्था की गई है। सभी जिलों के जिला निर्वाचन/जिला अधिकारी ने पूछताछ केंद्र और बूथों का निरीक्षण भी कर लिया है।
मतदान के अंतिम चरण के दिन वाराणसी में भी 1 जून को वोटिंग होगा। वाराणसी सबसे वीआईपी सीट है। पीएम मोदी पिछले 10 साल से यहां के सांसद हैं। तीसरी बार उनकी नजर बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर है। इस बार यहां से केवल 6 उम्मीदवार ही पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। शुरुआत में 141 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। एक ने वापस ले लिया। बाकियों में से केवल 7 ही के फार्म सही थे।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन