वाराणसी25जुलाई26*श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ,
महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर
वाराणसी से नीलिमा रॉय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर, काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में सिलाई, कढ़ाई एवं कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे महिलाएं रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी।
प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन महंत शंकर पुरी के सानिध्य में आयोजित समारोह में हुआ। मुख्य अतिथि एवं शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महंत शंकर पुरी ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं न केवल स्वयं का रोजगार स्थापित करेंगी, बल्कि विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त करेंगी।
विधायक नीलकंठ तिवारी ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*