April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी19अगस्त24*सीएम योगी ने अफसरों को दिया निर्देश , रिश्वत लेने , अवैध वसूली करने वालों की पहचान कर करें कार्रवाई

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक

वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने और अवैध वसूली करने वालों की पहचान करके उनके विरुद्ध कार्रवाई करें । रिश्वत लेने , वसूली और आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अफसर और कर्मियों की पहचान कर कार्रवाई करें । ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम एस राजलिंगम को दिए । सीएम ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की । निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चला कर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं । निरीक्षण कर काम में तेजी लाएं और लापरवाही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करें । इसके बाद सीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से कहा कि पेशेवर अपराधियों पर प्राथमिकता के आधार कार्रवाई करें । प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं । बीट , चौकी , थानावार गुंडों सूची तैयार कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें । माफिया और उनके गुर्गों की अवैध संपत्तियों चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ।

Taza Khabar