वाराणसी17मई25*गंगा में डूबने से . छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के वच्छराज घाट पर गंगा नदी में नहाते समय 23 वर्षीय छात्र की डूबने से दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम सिंह के रूप में हुई, जो रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया
जानकारी के अनुसार, ओम सिंह अपने दोस्त हर्षित पांडे के साथ वच्छराज घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हर्षित पांडे ने बताया, “ओम सिंह मेरा मित्र था और हम दोनों रामनगर के रहने वाले हैं। वह नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया।” घटना की सूचना के बाद ओम सिंह की मां घाट पर पहुंचीं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
More Stories
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष