वाराणसी से बबलू चौरसिया की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी08फरवरी24*मानस की चौपाई गाकर, राम की गंगा को निर्मल बनाये रखने की अपील
राजघाट पर चला स्वच्छता अभियान
नमामि गंगे का आह्वान राम की गंगा को न होने दें मैली
राम की गंगा को न होने दें मैली।अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने के बाद रामराज की परिकल्पना साकार हो।इस निमित्त श्रीराम के वनवास काल की साक्षी रहीं माँ गंगा का निर्मल स्वरूप में होना नितांत आवश्यक है।यह बातें नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के दौरान गंगातट पर स्नानार्थियों को बतायी।नमामि गंगे के महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने गुरुवार को राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।रामराज्य में नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए आमजन गंगा निर्मलीकरण में सहभागी बने।इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत श्रीरामचरितमानस की चौपाईयों के माध्यम से गंगा स्वच्छता के प्रति जनचेतना लाने का प्रयास हो रहा है।जागरूकता के नए कलेवर के साथ अभियान को काशी के प्रत्येक घाटों पर निरंतर चलाया जाएगा।ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गंगातट पर उपस्थित पर्यटकों श्रद्धालुओं सहित दुकानदारों के बीच चौपाइयों को गाकर माँ गंगा का महात्म्य बताया जा रहा है।गंग सकल मुद मंगल मुला सब सुखकरनी हरणी सब सूला, रामभक्ति जहँ सुरसरि धारा सरसई ब्रम्ह विचार प्रसार आदि गंगा महात्म्य वर्णित चौपाई लिखे पोस्टर व प्रभु श्री राम के चित्र, केवट प्रसंग, स्लोगन लिखी तख्तियों संग माँ गंगा की जयजयकार के साथ गंगा तलहटी की सफाई की गयी।भारी मात्रा में गंगातट से कचड़े निकाले गयें।महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, रश्मि साहू, जय विश्वकर्मा, रेनू आचार्य, रतन साहू, सुमित मद्धेसिया, दुर्गा साहनी सहित नाविकों के बच्चे शामिल रहें।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*