वाराणसी04मई24*वाराणसी में 13 मई को नामांकन करेंगे PM मोदी*
*वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री काशी में ऐतिहासिक रोड-शो में जनता का अभिवादन करेंगे। पीएम का रोड शो गोदौलिया चौक से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।*
*रोड शो के जरिए भाजपा काशी समेत पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाएगी। पीएम सबसे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। पीएम कालभैरव में मंदिर जाकर भी विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।*
*मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने स्थानीय नेताओं के साथ पीएम मोदी के नामांकन को लेकर चर्चा की। पुरोहितों ने पीएम के पर्चा भरने के लिए 13 मई की तारीख को अच्छा बताया। उनके अनुसार 13 मई को दोपहर 1.30 से 2.30 बजे के बीच सर्वार्थ “सिद्धि योग” का मुहूर्त है। इसमें पुष्य नक्षत्र में उस दिन शिव और शक्ति दोनों के संयोग का बन रहा है।*

More Stories
देहरादून10अगस्त26*उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 120 सड़कें अभी भी बंद*
राँची10अगस्त26*झारखंड लोक सेवा आयोग के विरोध में चल रहे सत्याग्रह को लेकर आयोग के तीनों सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
नई दिल्ली10अगस्त26**पिछले चार वर्षों में भारत का सौर ऊर्जा (solar power) उत्पादन लगभग 138% बढ़कर 174.76 अरब यूनिट पर पहुंच गया*