वाराणसी 16 मार्च 26*सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
वाराणसी से नीलिमा राय कि खास खबर यूपीआजतक
➡️ *आज दिनांक 16 मार्च 2026 को जनपद वाराणसी में अनफिट एवं बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 5 स्कूल वाहनों को सीज किया गया तथा 12 वाहनों का चालान किया गया।*
*यह अभियान श्री सुधांशु रंजन, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन), वाराणसी के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें श्री अखिलेश पांडेय, यात्रीकर अधिकारी, वाराणसी की सक्रिय सहभागिता रही।*
अभियान के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अनफिट अथवा बिना परमिट संचालित स्कूल वाहन प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बचकर न निकल सके। विभाग द्वारा विशेष सावधानी बरतते हुए जिन वाहनों को सीज किया गया, उनमें सवार छात्र-छात्राओं को पहले सुरक्षित रूप से विद्यालय परिसर में उतारा गया, तत्पश्चात ही वाहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित न हो।
जांच के दौरान यह सत्यापित किया गया कि वाहन पूर्णतः फिट एवं वैध परमिट युक्त हो, वाहन में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र एवं अग्निरोधी प्रावधान उपलब्ध हों, खिड़कियों पर निर्धारित मानक के अनुसार सुरक्षा ग्रिल लगी हों तथा स्पीड गवर्नर कार्यशील स्थिति में हों। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि संबंधित विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि चालक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया गया हो, चालक का नियमित नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराया जाता रहे तथा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बैज उपलब्ध हो।
सड़क पर सघन जांच के अतिरिक्त प्रवर्तन दल द्वारा विद्यालयों में जाकर स्कूल वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे विद्यालय प्रशासन से यह सुनिश्चित करें कि संचालित वाहन सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कर रहे हों।

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*