पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26* लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*सेवन सिस्टर्स से होते हुए आई टीम का IG विवेकानंद और SSP डॉ. शौर्य सुमन ने किया भव्य स्वागत*
पूर्णिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस में शामिल होने के लिए पूरे देश से गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली आज पूर्णिया पहुंची।
देश के सेवन सिस्टर राज्यों को पार करते हुए रैली टीम के पूर्णिया पहुंचने पर IG विवेकानंद और SSP डॉ. शौर्य सुमन ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर IG विवेकानंद ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें देशभर की पुलिस बाइकर्स टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं SSP डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान है और यह रैली लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत कर रही है।
बताया गया कि गुरुवार को पूर्णिया में बाइक रैली निकाली जाएगी और बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel