लखीमपुर खीरी28अगस्त25*कई दिनों से घूम रहे बाघ को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में क़ैद किया।
साउथ खीरी डिवीज़न के गोला रेंज में कई दिनों से घूम रहे बाघ को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में क़ैद कर लिया। जानकारी के मुताबिक यह बाघ ग्रामीण इलाकों में भटक कर पहुंच गया था, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल था। वन विभाग लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रहा था और आखिरकार शुक्रवार को लगाए गए पिंजरे में वह कैद हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि बाघ की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी और फिर दिशा-निर्देशों के अनुसार उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है क्योंकि बीते कुछ दिनों से बाघ की दहाड़ और मूवमेंट के कारण खेतों में जाना भी मुश्किल हो रहा था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….