लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है
लखीमपुर खीरी*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, कपूरथला के प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जहां वे मेरठ में लखीमपुर खीरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में लखीमपुर खीरी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। विद्यालय की अंडर-19 बालिका वर्ग में दीक्षित ने प्रथम, अंशिका जायसवाल ने द्वितीय और तृष्णा बाथम ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य शर्मा द्वितीय और लकी गुप्ता तृतीय रहे, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में अंतरिक्ष प्रथम और निर्भय अवस्थी द्वितीय रहे। विद्यालय प्रबंधक विशाल सेठ, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह, प्रबंध संचालिका लेखनी सेठ और खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।