लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डॉ. सूर्यकांत की बड़ी मांग, तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए पीएम मोदी को पत्र, लगातार 9वीं बार प्रधानमंत्री को भेजा गया मांग पत्र, तम्बाकू को कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण बताया, तम्बाकू के धुएं में 7000 से अधिक हानिकारक रसायन, धूम्रपान से 40 प्रकार के कैंसर होने का खतरा बताया, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर गंभीर असर पड़ता है, भारत में तम्बाकू से हर साल करीब 13.5 लाख मौतें, गवर्नर, CM योगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र
➡लखनऊ- यूपी में 33,401 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती पूरी, 2012-17 के दौरान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रही ठप, योगी सरकार ने मिशन मोड में भर्ती कराई, 27,297 TGT पदों पर चयन, 5,321 प्रवक्ताओं की नियुक्ति, उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर, युवाओं को रोजगार, मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया
➡एटा- गैंगस्टर एक्ट के 5 वांछित अभियुक्त अरेस्ट, 24 घंटे के अंदर एटा पुलिस ने किया अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से थे वांछित, एटा के कोतवाली अलीगंज कस्बे का मामला
➡मैनपुरी- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, ईंट-पत्थर चलने का वीडियो वायरल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, शहर कोतवाली के लहरा की घटना
➡मथुरा- वृंदावन की परिक्रमा मार्ग में मनचलों का आतंक, परिक्रमा कर रही युवती को मारी पानी की बोतल, लोगों ने मनचलों को पकड़कर जमकर की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
➡मुरादाबाद- अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, नगर निगम टीम की कार्रवाई से हड़कंप, बुलडोजरों ने तोड़े दर्जनों अवैध अतिक्रमण, अपर नगर आयुक्त की मौजूदगी में कार्रवाई
➡एटा- अज्ञात कारणों से खड़ी कार में लगी आग, कार पूरी तरह जलकर राख, मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग, थाना सकीट इलाके का पूरा मामला
➡आगरा- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में कई बार पलटी कार और क्षतिग्रस्त हुई, एयरफोर्स का जवान गंभीर घायल, एक ही परिवार के 5 लोग भी घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, थाना फतेहाबाद के एक्सप्रेसवे पर हादसा
➡बरेली- आरिफ उर्फ पप्पू किया गया जिलाबदर, जिला अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई, 6 माह तक आरिफ रहेगा जिला बदर, बहेड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है आरिफ
➡अयोध्या- अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय से जुड़ी खबर, संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी, सरयू तट पर संग्रहालय का हो रहा निर्माण, अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधाओं से होगा लैस, राम वंश के इतिहास को जान सकेंगे श्रद्धालु, श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए प्रमुख केंद्र बनेगा
➡सहारनपुर- CM योगी के सहारनपुर दौरे की चर्चा तेज, मां शाकंभरी देवी त्रासदी पर समीक्षा करेंगे CM, बाढ़ क्षेत्र का कल निरीक्षण कर सकते हैं CM, राहत और बचाव कार्यों का फीडबैक लेंगे CM, अधिकारियों की लापरवाही पर CM सख्त, सैलाब से हुई क्षति का लिया जाएगा जायजा
➡हापुड़- दो पक्षों में हुई वर्चस्व की लड़ाई, दो पक्षों ने सड़क को बनाया अखाड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सिंभावली थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡काशीपुर- दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में जमकर चले लाठी-डंडे, विवाद में 1 वृद्ध की निर्मम हत्या, मारपीट में 5 लोग घायल, काशीपुर के महुआखेड़ा गंज का मामला
➡बरेली- वकील और उसके मामा-मामी पर हमला, बेखौफ दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दबंग बिलाल घोसी ने हत्या का प्रयास किया, वकील ब्रजेश को गला दबाकर मारने की कोशिश, दबंग बिलाल घोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्रेम नगर थाना के गुलाब नगर की घटना
➡लखनऊ- 25 हजार का इनामी अरबाज गिरफ्तार, चिनहट कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या की वारदात में चल रहा था फरार, 3 साथियों को पहले भेजा जा चुका है जेल
➡रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा फिर हुई सुचारु, अस्थायी रोक को हटाया गया, मौसम खुलते ही आवाजाही शुरू, बारिश थमने के बाद पैदल मार्ग बहाल, रोके गए श्रद्धालुओं को आगे भेजा गया, प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक हटी
➡आगरा- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर की पुलिया से टकराई, कार चालक को झपकी आने के चलते हादसा, हादसे में चालक अजय कुमार विश्वकर्मा की मौत, कार सवार 4 अन्य लोग घायल और अस्पताल में भर्ती, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे का मामला
➡अमेठी- 25 हजार का इनामी मुमताज अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था अभियुक्त, रामगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡बलरामपुर- मारपीट में घायल धनराज की अस्पताल में मौत, ग्रामीणों ने बस्ती-बलरामपुर मार्ग किया जाम, परिजनों ने 10 लाख सहायता और सुरक्षा की मांग, आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग, MLA राम प्रताप वर्मा से वार्ता के बाद खुला जाम, MLA राम प्रताप ने 2 लाख मदद की घोषणा की, पांच नामजद को पुलिस पहले भेज चुकी है जेल, उतरौला क्षेत्र के पिपरा राम गांव का मामला
➡मुरादाबाद- कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार मां और बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
➡मुजफ्फरनगर- कलयुगी भाई ने की बहन की निर्मम हत्या, बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था हत्यारोपी भाई, 21 वर्षीय युवती आदीबा की हत्या से सनसनी, आरोपी भाई आमिर हत्या कर फरार, घटना की सूचना पर SSP मौके पर पहुंचे, शाहपुर थाने के आदमपुर गांव की घटना

More Stories
मथुरा 31 मई 26*थाना माँट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली31मई26*जून से ‘एक घर, एक एलपीजी कनेक्शन’ नियम लागू*।
प्रयागराज31मई26*पेपर लीक आंदोलन में शामिल होने के बाद Exampur कोचिंग सील, प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश।