*ब्रेकिंग न्यूज़*
प्रयागराज31मई26*पेपर लीक आंदोलन में शामिल होने के बाद Exampur कोचिंग सील, प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश।*
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। प्रतियोगी छात्रों के पेपर लीक विरोधी आंदोलन के बाद Exampur कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 29 मई को इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था, जिसमें Exampur कोचिंग के संचालक विवेक सर भी शामिल हुए थे।
आज सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रतियोगी छात्रों और कोचिंग से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि जो लोग छात्रों के हक में खड़े हुए, अब उन्हीं को निशाना बनाया जा रहा है।

More Stories
नई दिल्ली31मई26*जून से ‘एक घर, एक एलपीजी कनेक्शन’ नियम लागू*।
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रुद्रप्रयाग31मई26*अति जरूरी: केदारनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर बंद 🚨*