July 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ31जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट, अनारक्षित महिला के लिए 255.84 कटऑफ, अनारक्षित पुरुष के लिए 258.03 कटऑफ, EWS महिला के लिए 247.35 कटऑफ, EWS पुरुष के लिए 247.93 कटऑफ, OBC महिला के लिए 249.27 कटऑफ, OBC पुरुष के लिए 251.03 कटऑफ, SC पुरुष के लिए 239.34 कटऑफ, SC महिला के लिए 236.31 कटऑफ, ST महिला के लिए 211.47 कटऑफ, ST पुरुष के लिए 220.10 कटऑफ, 76184 अभ्यर्थी किए गए शॉर्टलिस्ट

➡लखनऊ, इंदिरानगर पुलिस पर प्रताड़ना, बर्बरता का आरोप, युवक ने तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया, युवक ने हाथ की नस काटने से पहले बनाई वीडियो, पीड़ित हर्ष तिवारी ने पुलिस पर लगाए आरोप, पुलिस पर मारपीट, प्रताड़ना का लगाया आरोप, युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का भी आरोप, युवक ने सिगरेट से जलाने का भी लगाया आरोप, पुलिस जबरन जुर्म कुबूल करवा रही है- पीड़ित

➡लखनऊ, 14 अगस्त से 6 सितंबर तक यूपी टी-20 लीग सीजन-4, पहली बार 2 शहरों-लखनऊ और कानपुर में होगी लीग, उद्घाटन और 22 मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे, सेमीफाइनल और फाइनल समेत 14 मैच ग्रीन पार्क में, 300 कलाकारों के साथ भव्य उद्घाटन समारोह, कुल 3 करोड़ की पुरस्कार राशि घोषित, विजेता टीम को 1 करोड़, उपविजेता को 60 लाख

➡लखनऊ, शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में दीक्षांत समारोह, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मेधावी छात्रों को बांटी उपाधियां,पदक, 130 मेधावी विद्यार्थियों को 156 पदकों से किया सम्मानित, समारोह में 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक दिए गए

➡लखनऊ, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियां तेज, 25-29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन, सीएम ने यूपीआईटीएस की तैयारियों की समीक्षा की, यूपीआईटीएस बनेगा ग्लोबल ब्रांडिंग का मंच- सीएम, ट्रेड शो की थीम यूपी फॉर ग्लोबल ग्रोथ: इनोवेशन, ट्रेड शो की थीम मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स भी, 85 देशों के 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार आएंगे, 2400 से ज्यादा प्रदर्शकों की भागीदारी की तैयारी, 6 लाख से ज्यादा आगंतुकों के आने का अनुमान, 4000 से ज्यादा एमओयू साइन कराने का लक्ष्य, 3200 करोड़ रुपये के प्रस्तावित समझौतों की तैयारी, ओडीओपी, एमएसएमई, रक्षा सेक्टरों का प्रदर्शन, AI, डिजिटल ट्रेड, एफटीए,फूड प्रोसेसिंग पर होंगे सत्र

➡हरदोई, प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से मचा हड़कंप, दोनों के शव अलग-अलग फंदे से लटके मिले, दोनों ने अलग-अलग जगह पर लगाई फांसी, पेड़ पर ही फांसी लगाकर दोनों ने दी जान, प्रेमी युवक राजस्थान में मजदूरी करता था, हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र की बड़ी घटना

➡बस्ती, नदी में उतरता मिला हरीशचन्द्र का शव, कल घर से निकला था मृतक हरिश्चंद्र, आज कुआनो नदी के किनारे मिली साइकिल,चप्पल, संदिग्ध होने से पर पुलिस की दी गई सूचना, मृतक के परिजन ने की शव की शिनाख्त, कोतवाली थाना क्षेत्र के धोबी घाट का मामला

➡बरेली, यूक्रेन के बंदरगाह से बरेली का दीपक लापता, तुर्किए की कंपनी के जहाज पर कार्यरत था, दीपक गुप्ता के लापता होने से परिवार बेहाल, बरामदगी के लिए बहन ने DM को सौंपा ज्ञापन, यूक्रेन एम्बेसी में मदद की लगा चुकी है गुहार, 25 जुलाई को बंदरगाह पर हमले के बाद से लापता, कैंट थाना क्षेत्र के भरतोल का निवासी है दीपक

➡आजमगढ़, संदिग्ध हालत में युवक की मौत, ससुराल आए युवक की हुई मौत, पारिवारिक विवाद की बात सामने आई, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया, पत्नी, साले, ससुर समेत अन्य पर आरोप, बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह की घटना

➡मुज़फ्फरनगर, मौलाना जर्जिस पर बोले मंत्री कपिल देव, ‘कुछ लोगों की बुद्धि खराब हो जाती है’, अनावश्यक बात करने लगते हैं -कपिल देव, सनातन संस्कृति प्राचीन है अनंत है- कपिल, सनातन संस्कृति वर्षों से चली आ रही-कपिल

➡देहरादून, उत्तराखंड में मानसून के चलते बिगड़े हालात, पूरे राज्य में इस समय करीब 135 सड़कें बंद, प्रशासन के रियल टाइम सिस्टम से जानकारी मिली, 104 सड़कें PMGSY के तहत बंद, 31 सड़कें PWD के अंतर्गत प्रभावित, बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और स्लिप, संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं जेसीबी,मशीनें

➡बरेली, कांवड़ यात्रा को लेकर बना हाईटेक कंट्रोल रूम, 4700 कैमरों से पूरे जोन में रखी जाएगी नजर, 10 कैबिन के जरिए 24 घंटे रखी जाएगी निगरानी, शिका वर्मा को बनाया गया कंट्रोल रूम प्रभारी

➡सहारनपुर, हथियारों संग दबंगई का वीडियो वायरल, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार दिखाई दे रहे, हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का मामला

➡फिरोजाबाद, अज्ञात कारणों से नहर में कूदी युवती, पुलिस, गोताखोर युवती की तलाश में, परिजन कारण बताने को तैयार नहीं, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नहर पुल से कूदी

➡मैनपुरी, प्रधान पर व्यक्ति को पीटने का आरोप, पीड़ित उदयवीर सिंह को जमकर पीटा, गाली गलौज,धमकी का वीडियो वायरल, पीड़ित परिवार संग पहुंचा SP दफ्तर, एसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश, थाना कुरावली क्षेत्र के रेसमर की घटना

➡वाराणसी, फिल्मी स्टाइल में गांजे की तस्करी, वाहन में चेंबर बनाकर गांजे की तस्करी, तस्करों ने रखा था करीब 50 KG गांजा, सूचना पर पुलिस ने वाहन को घेरा, 2 तस्करों को पुलिस ने किया अरेस्ट, ओड़िशा से पूर्वांचल में थी सप्लाई की तैयारी, करीब 30 लाख आंकी गई गांजे की कीमत, वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र का मामला

➡अयोध्या, भगवा की वेशभूषा पर पप्पू यादव के प्रदर्शन का विरोध, सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किया था प्रदर्शन, BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पप्पू पर बोला हमला, विपक्ष मुद्दाहीन,मंदिर को बना रहा सियासी हथियार- गुप्ता, 60 साल का काम 10 साल में हुआ- वेद प्रकाश गुप्ता, ‘दान चोरी करने वाले सभी आरोपी जेल में, जांच जारी’, ‘राम मंदिर बदनाम की साजिश, 2027 में मिलेगा जवाब’

➡आगरा, आगरा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सुनवाई न होने पर टावर पर चढ़ने का आरोप, तहसील में की थी जमीन कब्जे की शिकायत, अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप, सूचना पर पुलिस, तहसील की टीम पहुंची, आलाधिकारी समझाने का कर रहे प्रयास, थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर का मामला

➡कौशाम्बी, अधेड़ व्यक्ति को जहरीले जंतु ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में अधेड़ की मौत, समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत, कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर की घटना

➡गाजियाबाद, पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, मसूरी पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 26 जुलाई को मिला था युवक का शव, झाड़ियों में खून से लथपथ मिला था शव, मुरादाबाद के मोनू सिंह के रूप में पहचान, हत्यारोपी निकला मृतक का सगा छोटा भाई, ट्रैक्टर कब्जाने के लिए की थी भाई की हत्या, छोटे भाई सुखवीर ने रची थी हत्या की साजिश, शराब पिलाकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, सीमेंट के पत्थर से वार कर की थी हत्या, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, मसूरी थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला

➡आगरा, शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, दो दर्जन से अधिक महिलाएं ठेके पर पहुंची, लाठी डंडा लेकर ठेके पर पहुंची महिलाएं, शराब के ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, शराब के ठेके को गांव से हटवाने की मांग, पुलिस टीम महिलाओं को समझाने में जुटी, थाना खंदौली क्षेत्र के उस्मानपुर का मामला

➡उधम सिंह नगर, सीएम धामी का गदरपुर व रुद्रपुर का दौरा, सीएम ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, कंबोज धर्मशाला में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सीएम धामी ने अखंड पाठ में भी किया प्रतिभाग, आज शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस भी- सीएम, पूरा देश में उन्हें याद कर रहा- सीएम धामी, विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता- सीएम, गदरपुर में नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण, खंड विकास कार्यालय का भी किया लोकार्पण, सड़क, आंतरिक मार्गों का शिलान्यास भी किया

➡दिल्ली, तालकटोरा स्टेडियम में SBSP की समरसता महारैली, यूपी के कई जिलों से पहुंचे विभिन्न समाजों के लोग, हजारों कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में मौजूदगी, विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, ओपी राजभर ने दिल्ली से चुनावी हुंकार भरी, सीवानांचल के लोगों की मांग पर दिल्ली में आयोजन, कांग्रेस, सपा और बसपा ने जनता को धोखा दिया-राजभर, जिसकी संख्या भारी, उसकी उम्मीदवारी ज्यादा-राजभर
————————————————————————————