लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- म्यूल अकाउंट गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा। रकम अपने खातों में मंगवाने वाले 3 आरोपी अरेस्ट किए गए। गिरोह ने 16.22 लाख की रकम खातों में मंगवाई थी। ठगी की रकम पर कमीशन काटकर निकाल लेते थे। 20 से ज्यादा साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े मिले तार। पुलिस ने सैफ, रेहान खान और नीरज शर्मा को पकड़ा।
➡आगरा- आगरा में विवाहिता ने यमुना में छलांग लगा दी। सास से झगड़े के बाद महिला यमुना में कूद गई। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा और हंगामा किया। पुलिस ने यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। 4 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा। मामला थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ईंधौन गांव का है।
➡आगरा- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। डीजी लॉकर से 79,832 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। एनसीटीई के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोरा मौजूद रहे। कुलाधिपति के हाथों 64 मेधावियों को 88 पदक वितरित किए गए। 3 शोधार्थियों को डि.लिट और 167 को पीएचडी की उपाधि मिली। विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल और उपाधि हासिल करने वाले छात्रों के चेहरे खिले।
➡सहारनपुर- मिर्जापुर पुलिस ने शातिर नकबजन को दबोचा। पुलिस ने स्कूलों में चोरी की वारदातों का खुलासा किया। चोरी के 2 लैपटॉप, 6 पंखे समेत सामान बरामद किया गया। हिस्ट्रीशीटर अपराधी तैय्यब पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
➡मुरादाबाद- जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई हुई। 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर मंडलायुक्त कोर्ट में करीब 2 घंटे बहस चली। अपील लंबित रहने तक ध्वस्तीकरण नहीं होगा। मंडलायुक्त न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 38 इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक रहेगी।
➡मेरठ- पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। चयन न होना और नंबर कम आना आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मृतक रजनी कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। 27 वर्षीय रजनी ने फांसी लगाकर जान दी। वह 1 साल से किराए के घर में रहकर तैयारी कर रही थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड का है।
➡नोएडा- प्राधिकरण ने बिना सोचे समझे कूड़े का डंपिंग यार्ड बना दिया। सेक्टर-146 के रिहायशी इलाके में बने डंपिंग यार्ड से लोग परेशान हैं। करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीददार बदबू वाली जगह से परेशान हैं। डंपिंग यार्ड के बगल में गोदरेज बिल्डर को प्लॉट आवंटित किया गया है। यहां गोदरेज गार्डेनिया और गोदरेज ट्रॉपिकल प्रोजेक्ट का निर्माण हो रहा है। फ्लैट खरीदार कई बार गोदरेज बिल्डर और प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं। स्थानीय लोग डंपिंग यार्ड से परेशान हैं।
➡देहरादून- सृष्टि कंडारी की मौत की CBCID जांच होगी। शासन ने CBCID जांच के आदेश जारी किए हैं। देवप्रयाग विधायक की मांग पर जांच का फैसला लिया गया। CM धामी ने CBCID जांच के निर्देश दिए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सृष्टि की मौत की जांच CBCID करेगी।
➡आगरा- ऑनर किलिंग में बेटी की हत्या के मामले में पिता पर आरोप है। ACP के मुताबिक पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की। बेटी ने लव मैरिज की थी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हत्यारोपी पिता भी इस बात को कन्फर्म नहीं कर पाया। मृतका युवक के लगातार संपर्क में थी। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मां और भाई फरार हैं। मामला थाना जैतपुर क्षेत्र के नहटौली गांव का है।
➡कानपुर- श्यामनगर में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट हुई। 3 बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला और बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया गया। बदमाश कैश और ज्वेलरी समेत करीब 8 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। परिवार को किचन में बंद कर दिया गया था। मेड ने आकर परिवार को बाहर निकाला। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
➡देहरादून- नाबालिग के कथित अपहरण का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां पूरे मामले की सूत्रधार निकली। डेढ़ लाख रुपये में बेटी का सौदा करने का आरोप है। पूरी रकम नहीं मिलने पर अपहरण की कहानी रची गई। पुलिस ने मां समेत 4 आरोपियों को दबोचा। उत्तराखंड और यूपी से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। मुजफ्फरनगर से नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।
➡मुरादाबाद- जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने स्टे ऑर्डर जारी किया है। अगली सुनवाई और अंतिम निर्णय तक कार्रवाई नहीं होगी। यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक रहेगी। ध्वस्तीकरण मामले में फिलहाल राहत मिली है। अगली सुनवाई तक यथास्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
➡फतेहपुर- रिश्वत लेते संविदा नरेगा ऑपरेटर गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने ऑपरेटर हाफिजुर रहमान को ट्रैप कर पकड़ा। उसकी जेब से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। मामला हथगांव ब्लॉक का है।
➡सोनभद्र- 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज साह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरा आरोपी संजय साकेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने लूट का बैग, सोने-चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। बभनी क्षेत्र के अरझट पुलिया के पास बभनी पुलिस, SOG, म्योरपुर और दुद्धी पुलिस ने कार्रवाई की।
➡बांकीपुर- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत हुई। जन सुराज के प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए। प्रशांत किशोर ने 18,953 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 63,204 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,250 वोट मिले। नितिन नवीन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। भाजपा की मजबूत सीट पर बड़ा बदलाव देखने को मिला।
➡चित्रकूट- सेंट थॉमस स्कूल में सीढ़ियों से गिरने से छात्रा घायल हो गई। कक्षा-2 की छात्रा का हाथ टूट गया। अभिभावकों ने धक्का देने से हादसा होने का आरोप लगाया। बिना सूचना और मेडिकल जांच के छात्रा को घर भेज दिया गया। प्रयागराज में छात्रा का इलाज चल रहा है। अभिभावक ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला कर्वी कोतवाली अंतर्गत खुटहा का है।
➡कानपुर देहात- लोकप्रिय हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत का आरोप लगा है। परिजनों ने गलत इलाज से मौत का आरोप लगाया। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी थी। कानपुर रेफर करते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव लेकर पहुंचकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हुआ। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡अमरोहा- नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई। फूड विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की। भारी मात्रा में नकली दूध और पनीर जब्त किया गया। 500 लीटर दूध और 250 किलो पनीर नष्ट किया गया। मामला थाना आदमपुर ढबारसी कस्बे का है।
➡प्रयागराज- शिनाख्त कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने अहम फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि पहचान परेड में देरी से साक्ष्य का महत्व कम हो जाता है। पहचान परेड मुख्य नहीं बल्कि सहायक साक्ष्य है। प्रक्रियात्मक चूक पर आरोपियों को लाभ मिला। दशकों पुराने लूट मामले में आरोपियों को दोषमुक्त किया गया। हाईकोर्ट ने पारदर्शी शिनाख्त के लिए नियम तय किए हैं।
➡कन्नौज- शहीद CRPF जवान मुकेश बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व विधायक अरविंद सिंह समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
➡दिल्ली- आप संयोजक केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट हार गई। बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के प्रति जनता में असंतोष है और देश की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है।
➡गोरखपुर- पुलिस ने 4 शातिर चोरों को पकड़ा। आरोपी अनुज, चंदन, प्रिंस और किशन अरेस्ट किए गए। पुलिस ने 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद किए। अभियुक्तों पर एक दर्जन केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी कैम्पियरगंज क्षेत्र से हुई।
➡सिद्धार्थनगर- PM के कथित AI जनरेटेड वीडियो मामले में मो. सईद ने लवकुश पर आरोप लगाया है। बिस्कोहर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला त्रिलोकपुर क्षेत्र के गदाखौआ गांव का है।
➡बदायूं- घर में सो रहे बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। चीख सुनकर दौड़े लोगों ने बच्चे को बचाया। बच्चे का इलाज बिल्सी के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के घंघोसी गांव का है।
➡प्रतापगढ़- DM अभिषेक पांडेय ने 5 गुंडों को तड़ीपार किया। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया गया। फिरोज, खुर्शीद, तनवीर अख्तर, रंजीत और इरशाद को जनपद से बाहर किया गया।
➡झांसी- एसओ इंटर कॉलेज में छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सीट पर बैठने को लेकर छात्राओं में विवाद हुआ था। एक छात्रा की मां ने छात्रा सलोनी के साथ मारपीट की। घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है.

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*
सुल्तानपुर3अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*