लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
लखनऊ*राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति (डीपीसी) में देरी के विरोध में उप्र लेखपाल संघ ने पांच अगस्त से अतिरिक्त क्षेत्रों (रिक्त पदों) का कार्य बंद कर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। शनिवार को तहसील दिवस पर सभी तहसीलों में लेखपालों ने एसडीएम व डीएम को ज्ञापन सौंपे। इससे पहले 31 जुलाई को राजस्व परिषद को भी आंदोलन की सूचना देते हुए पत्र भेजा गया था। लेखपाल संघ के महामंत्री विनोद कश्यप ने बताया कि कार्मिक विभाग ने दो जुलाई 2025 के शासनादेश में चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी 15 अगस्त 2025 तक पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तीन सितंबर 2025 को जारी शासनादेश में 15 सितंबर तक हर हाल में डीपीसी पूरी करने और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा गया था। इसके बावजूद करीब एक वर्ष बाद भी लगभग 1000 रिक्त राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति नहीं की गई। डीपीसी में देरी से करीब एक हजार राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का काम प्रभावित हो रहा है। करीब सौ लेखपाल पदोन्नति की प्रतीक्षा करते-करते सेवानिवृत्त हो गए, जबकि 200 से अधिक लेखपाल मानव संपदा पोर्टल पर समय से संपत्ति विवरण अपडेट न कर पाने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया से बाहर हो गए। ब्यूरो
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन