लखनऊ28मार्च*सीएम योगी की अध्यक्षता में 29 मार्च को होगी कैबिनेट की बैठक*
लखनऊ: नगरीय निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 29 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में निकाय सीटों के आरक्षण के संबंध में नगर निगम व नगर पालिका नियमावली में संशोधन किया जा सकता है। बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर शाम चार बजे से प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार नियमावली संशोधन के बाद सरकार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेगी। इसके अलावा कई और विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे।

More Stories
विधानसभा हाटा, कुशीनगर.10जून26*आत्मीयता सप्रेम भेंट
कुशीनगर10जून2026*अत्यंत दुःखद
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।