लखनऊ28जून26*शिकायत का असर: हरकत में आया LDA, बालागंज हरि नगर चौराहे पर अवैध निर्माण सील
लखनऊ के जोन-7 अंतर्गत थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज हरि नगर चौराहे पर चल रहे अवैध निर्माण पर आखिरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्थानीय शिकायत के बाद की गई, जिससे साफ है कि मामला सामने आने के बाद प्राधिकरण को हरकत में आना पड़ा।
लंबे समय तक खुलेआम जारी रहे इस अवैध निर्माण पर पहले जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में थी। लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद LDA ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की।
अब बड़ा सवाल यह है कि यदि शिकायत न होती, तो क्या यह अवैध निर्माण यूं ही चलता रहता? फिलहाल कार्रवाई से यह संदेश जरूर गया है कि जन शिकायतों को नजरअंदाज करना अब आसान नहीं होगा। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि ऐसे सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ बिना भेदभाव लगातार अभियान चलाया जाए।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,