लखनऊ28जुलाई*पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं को पुना समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई गयी
*अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं को पुना समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई*
मेराज अहमद
बाराबंकी उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 28 जुलाई 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं को पुना समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। जो उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुत शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।गरीबों मजदूरों बेसहारा लोगों की आवाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान का कार्य जारी है केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब,और प्रदेश का विकास कर सकती है।आप सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि देश वा प्रदेश में लोकतन्त्र बचाना है तो समाजवादी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनें।आज जिन लोगों को सदस्य बनाया गया है यही लोग गांव शहर मोहल्लों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगे और सपा कार्यकर्ताओं की बदौलत 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर अपना परचम लहराएंगे।समाजवादी पार्टी प्रदेश में गरीब मजलूमों की आवाज और आम जनमानस की मूल भूत समस्याओं को लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है और निभाती रहेगी।
इस मौके पर सदस्यता लेने वाले लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह,अजय वर्मा बबलू,फराजुद्दीन किदवई, नसीम कीर्ति,सुरेश गौतम, इंतखाब आलम नोमानी, हशमत अली गुड्डू, यशवन्त सिंह यादव,वीरेंद्र प्रधान,प्रद्युमन यादव पव्वा,हफीज सलमानी, आकाश यादव,ओवेश सलमानी,कृष्ण कुमार रावत, सानू राठौर,संजय यादव,दीपक यादव, सत्येन्द्र मौर्य,सोनू यादव, मेराज अहमद आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला