लखनऊ28अप्रैल*आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह निलंबित की गई
लंदन गयी मैडम को योगी सरकार ने दिया निलम्बन का पैकेज!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IPS अफसर अलंकृता सिंह (Alankrita Singh) को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि, वो बिना छुट्टी स्वीकृत कराए कार्यालय नहीं आ रही थीं।
इसकी रिपोर्ट तलब होने के बाद सीएम कार्यालय ने सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। बता दें कि, अलंकृता सिंह 19 अक्टूबर 2021 से गैरहाजिर चल रही हैं। इसके साथ ही बिना अनुमति के ही वो लंदन में थीं। उनके विदेश जाने की शासकीय स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। इसको अनुशासनहीनता माना गया है। इसके चलते अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
पहले भी हुई कई कार्रवाई
बता दें कि, योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कार्रवाई कर रही है। लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों पर वो लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले सोनभद्र के डीएम रहे टीके शिबू को सस्पेंड किया गया था। इसके साथ ही एसएसपी गाजियाबाद रहे पवन कुमार पर भी गाज गिरी थी।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*