June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ26जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ26जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ26जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡बलरामपुर- सांप के डसने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर छत पर सो रहा था और उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में कैसरगंज के पास उसकी मौत हो गई। यह घटना थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम ललिया की है।

➡बलरामपुर- DIG जेल रेंज अयोध्या शैलेंद्र कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर बैरक, पाकशाला सहित अन्य स्थानों की जांच की और भर्ती बंदियों की सुरक्षा व इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। महिला बंदियों के बच्चों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

➡बलरामपुर- थाना तुलसीपुर क्षेत्र में चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

➡बागपत- तमंचे के साथ एक युवक विकास को बागपत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

➡लखनऊ- गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक नर्स से कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। यह घटना समता मूलक चौराहे के पास हुई। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

➡बागपत- एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी जहीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

➡बागपत- बड़ौत कोतवाली पुलिस ने आरोपी विशु को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

➡लखनऊ- बारिश के कारण नगर निगम ने शहर में सड़कों की खुदाई पर तीन माह की रोक लगा दी है। 25 सितंबर तक किसी भी विभाग जैसे बिजली, टेलीफोन, ग्रीन गैस को अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व में दी गई अनुमति भी स्थगित रहेगी।

➡लखनऊ- आलमबाग थाना क्षेत्र में एक युवती ने सहकर्मी दिलीप पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। युवती बुक डिपो में पार्ट टाइम काम करती थी। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡भदोही- जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर अभद्र टिप्पणी की। कथावाचक से हुई अभद्रता के मामले में उन्होंने ब्राह्मणों को शराबी और मांसाहारी कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

➡प्रयागराज- अतीक अहमद के रिश्तेदारों और करीबियों द्वारा कुर्क की गई सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण किए जाने के मामले में करेली थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। 12 लोगों पर FIR हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

➡लखनऊ- एलडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में जांच के दौरान पाया कि 150 करोड़ रुपये के भूखंडों पर बिना आवंटन और रजिस्ट्री के कॉमर्शियल निर्माण किया गया है। अब इन भूखंडों को रिक्त मानते हुए नीलाम किया जाएगा।

➡लखनऊ- KGMU में 112 शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता की जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि आरक्षित पदों पर सामान्य वर्ग के लोगों की भर्ती की गई है। समिति ने भर्ती से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

➡अमरोहा- रजबपुर क्षेत्र के अतरासी गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 5 महिलाओं की मौत हुई थी। बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई सिर्फ FIR तक सीमित रही। आरोपी संचालक सैफुर्रह्मान अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ और उसका लाइसेंस भी निलंबित नहीं किया गया है।

➡बलरामपुर- थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के चवाई खुर्द गांव में चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने चवई मोड़ बाग से गिरफ्तार किया और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया।

➡बदायूं- उसहैत थाना क्षेत्र में SDM ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कराया और पुलिस की देरी पर नाराजगी जताई।

➡बलरामपुर- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में दोषी को कोर्ट ने 5 साल की सजा और ₹5000 का जुर्माना सुनाया। बेहतर पैरवी के चलते दोषी को सजा मिल सकी।
———————————————–

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.