लखनऊ26जुलाई26*संविधान मान स्तंभ दिवस आरक्षण दिवस के रूप में हमेशा याद किया जाएगा: मोहम्मद अरशद खान*
________________________
*लखनऊ*। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, अम्बेडकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने अपने एक ऐतिहासिक बयान में कहा कि “संविधान मान स्तंभ दिवस” भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की सर्वोच्चता के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह दिवस आने वाली पीढ़ियों द्वारा ‘आरक्षण दिवस’ के रूप में भी सदैव याद किया जाएगा, क्योंकि इसने संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति पूरे देश को नई चेतना प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के सम्मान, सुरक्षा तथा समान भागीदारी का संकल्प है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जिस सामाजिक परिवर्तन और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।
मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि आरक्षण किसी पर कृपा नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक न्याय का अधिकार है।
यह व्यवस्था सदियों से सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को समान अवसर प्रदान करने का प्रभावी माध्यम रही है। आरक्षण को कमजोर करने या उसके मूल उद्देश्य से छेड़छाड़ करने का कोई भी प्रयास संविधान की भावना के विपरीत होगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
अंत में मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि “संविधान का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। जब तक संविधान सुरक्षित है, तब तक लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता एवं अखंडता सुरक्षित रहेगी।”

More Stories
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान