May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ25मई26यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ25मई26यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ25मई26यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला, देश को गुमराह करना बंद करें राहुल गांधी- भूपेंद्र, जनता हित में काम कर रही सरकार- भूपेंद्र, कच्चे तेल की महंगाई के बावजूद राहत का दावा, PM मोदी के नेतृत्व में जनहित सर्वोपरि- भूपेंद्र, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की चिंता का दावा, कांग्रेस शासन में पारदर्शिता नहीं थी- भूपेंद्र चौधरी, मोदी सरकार का लक्ष्य 140 करोड़ लोगों का विकास

➡लखनऊ- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान, महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना, आर्थिक तूफान आ चुका है, अभी ट्रेलर है- अजय, दवा, पढ़ाई और शव वाहन तक महंगे होने का दावा, सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भी सवाल, सरकार से टोल टैक्स कम करने की मांग, टोल पर भजन-कीर्तन बजाने के सुझाव पर तंज

➡लखनऊ- लेखपाल परीक्षा पेपर लीक अफवाह मामले में FIR, लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप, लेखपाल मुख्य परीक्षा में फैलाई थी गलत सूचना, जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित, DCP पूर्वी, ADCP और ACP करेंगे जांच, 44 जिलों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा, परीक्षा को आयोग ने बताया पूरी तरह निष्पक्ष, किसी भी धांधली से आयोग ने किया इनकार, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

➡लखनऊ- CM योगी ने आग की घटना का लिया संज्ञान, गाजियाबाद कविनगर में फैक्ट्री में लगी थी आग, CM योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश, घायल श्रमिकों का उचित इलाज कराने के निर्देश

➡मुरादाबाद- यूपी सरकार के बी 200 विमान का इंजन फेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस जहाज में मौजूद थे, टेक ऑफ के ठीक पहले इंजन फेल,धुआं निकला, डिप्टी सीएम को विमान से सुरक्षित निकाला गया, सड़क मार्ग के लखनऊ निकलेंगे ब्रजेश पाठक

➡आगरा- ट्रैफिक पुलिस के SI का वीडियो वायरल, बाइकर्स से अभद्रता करते दिखे ट्रैफिक SI, रोड तुम्हारे बाप का नहीं है कहते कैमरे में कैद, दिल्ली से आगरा घूमने आए थे युवक-युवती, दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने पर हुआ विवाद, बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना, युवती बार-बार हाथ जोड़कर मांगती रही माफी, स्थानीय दुकानदार ने भी छोड़ने की गुहार लगाई, दुकानदार को भी हड़काता दिखा ट्रैफिक कर्मी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फतेहाबाद VVIP रोड का बताया जा रहा वीडियो

➡गोंडा- महाविद्यालय में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से नाराज प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस नीचे उतरने की लगाती रही गुहार, प्रेमिका को थाने बुलाने की रखी शर्त, टावर से नीचे उतार साथ ले गई पुलिस, लखनलाल महाविद्यालय का मामला, रघुनाथपुर गांव में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

➡इटावा- पुलिस का अवैध खनन पर शिकंजा, 11 ट्रक सीज, मानिकपुर मोड़ और पिलखर में चेकिंग अभियान, 11 ट्रक सीज और 53 वाहनों के ई-चालान, 3 लाख 90 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया, ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर कार्रवाई, कोतवाली, इकदिल और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई, राजस्व-परिवहन विभाग के साथ मिलकर अभियान

➡गाजियाबाद- Elin Electronics कंपनी में लगी भीषण आग, CNC मशीन में तकनीकी खराबी से आग की आशंका, आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री को चपेट में लिया, तीन मंजिला इमारत के हर फ्लोर तक फैली आग, फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक सामान होने से आग फैली, धुएं का गुबार 8 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी, आसपास की कंपनियों को एहतियातन खाली कराया, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

➡रायबरेली- विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने चलाई JCB, पीड़ित ने थाने में की लिखित शिकायत, कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है मामला, मना करने पर धमकी देने का भी आरोप, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, बछरावां थाना क्षेत्र के जीगो गांव का मामला

➡बस्ती- बस्ती में पहल संस्था का ऐतिहासिक कार्यक्रम, 2100 महिलाएं गा रहीं प्रभु राम के सोहर गीत, पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा मौजूद, हरैया MLA अजय सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद

➡बस्ती- बस्ती में पहल संस्था का ऐतिहासिक कार्यक्रम, 2100 महिलाओं ने एकसाथ सोहर गीत गाए, 2100 महिलाओं ने गाया श्रीराम का सोहर गीत, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिकॉर्ड, गिनीज टीम ने आधिकारिक रूप से किया ऐलान, मनीष मिश्रा को दिया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, कार्यक्रम को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान का दर्जा

➡सहारनपुर- मेडिकल कॉलेज में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, परिसर में बनी टंकी पर चढ़ी महिला कर्मचारी, नौकरी से निष्कासन के बाद उठाया कदम, फरमीना ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप, मांगें पूरी नहीं हुईं तो जान दे दूंगी- महिला, CO नकुड भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं, DM के आदेश पर होगी मामले की जांच, मेडिकल कॉलेज परिसर का मामला

➡प्रतापगढ़- बकरीद की तैयारी को लेकर पुलिस अलर्ट, SP दीपक भूकर सड़क पर निकले, पुलिस फोर्स के साथ बाजारों में फ्लैग मार्च, ईदगाह में नमाज की तैयारी की समीक्षा, SP ने सड़क पर नमाज न पढ़ने के निर्देश दिए

➡हापुड़- पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एक व्यक्ति के साथ हुई थी धोखाधड़ी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया था मुकदमा, CM कार्यालय में शिकायत के बाद केस दर्ज, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी हुई, सदमे में पीड़ित युवक की मां की हुई थी मौत, मुकदमा न लिखकर थाने से भगाने का आरोप, अब बाबूगढ़ थाने में दर्ज किया गया मुकदमा, राजकुमार, अनुज और सलोनी पर दर्ज हुआ केस

➡सुल्तानपुर- समुदाय विशेष के लड़के पर आरोप, युवती को भगाने का गंभीर आरोप, युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी साबिर और परिजनों पर केस दर्ज, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡चंदौली- डंपर की आगे चल रही ट्रक में भिड़ंत, डंपर चालक केबिन में फंसा और घायल, हाइड्रा की मदद से किया गया रेस्क्यू, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, सदर थाना क्षेत्र के NH-19 की घटना

➡गाजियाबाद- कई झुग्गियों में अचानक लगी भीषण आग, फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी, भीषण आग से कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए, इलाके में दहशत का माहौल, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, वसुंधरा सेक्टर-3 इलाके में भीषण अग्निकांड

➡कानपुर- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर गाड़ी ने युवक को कुचला, हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी वाहन और चालक की तलाश जारी, इलाके में दहशत का माहौल

➡सहारनपुर- प्रेमी संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, शराब के नशे में गमछे से घोंट दिया गला, सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उतारा मौत के घाट, खाली प्लॉट में दिया वारदात को अंजाम, सदर बाजार में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

➡एटा- ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहे चालक से हादसा, पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम को भेजा, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अथैया की घटना

➡गोरखपुर- युवक का बोरे में शव मिलने से सनसनी, आमी नदी में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, मृतक के गले पर गंभीर घाव के निशान, युवक का हाथ और पैर बंधा हुआ मिला, सहजनवां के आदित्य के रूप में शिनाख्त, मृतक का किसी महिला से प्रेम संबंध था, एक दर्जन नामजदों पर मुकदमा दर्ज, 4 लोगों को हिरासत में लिया, थाना गीडा और थाना हरपुर की सीमा पर मिला शव

➡कानपुर- SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की दोनों शिफ्ट रद्द, रामकली कॉलेज में परीक्षा प्रशासनिक कारणों से रद्द, क्षमता से अधिक छात्रों को बुलाने से अव्यवस्था, 399 सीटों के मुकाबले 819 अभ्यर्थी पहुंचे, केंद्र पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी, परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश, दूर-दराज से आए छात्रों ने किया हंगामा, नई परीक्षा तिथि जल्द जारी करने का आश्वासन, जानकारी ईमेल और वेबसाइट पर दी जाएगी, छात्रों ने यात्रा खर्च के मुआवजे की मांग की

➡औरैया- सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, अवैध पुलिया तोड़ने गई थी टीम, अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए, JCB लेकर पहुंचे थे विभागीय अधिकारी, पुलिस मामले की जांच में जुटी, दिबियापुर के बिधूना रोड का मामला

➡श्रावस्ती- विद्युत पोल के कनेक्शन बॉक्स में लगी आग, जलते तार नीचे गिरे और मचा हड़कंप, घटना के बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद, बमुश्किल आग पर पाया गया काबू, शॉर्ट सर्किट और अधिक लोड से आग की आशंका, नवीन मॉडर्न थाने के सामने की घटना

➡आगरा- अगले 24 घंटे लू और भीषण लू की चेतावनी, आगरा समेत कई जिलों में हीटवेव का खतरा, गर्मी को देखते हुए प्रशासन की अपील, दोपहर में घर से निकलने से बचने की सलाह, बुजुर्ग, बच्चे और मरीज रखें विशेष सावधानी, पानी और ORS का सेवन बढ़ाने की सलाह, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

➡महराजगंज- असलहा दिखाकर युवती से गैंगरेप, शौच के लिए गई युवती से गैंगरेप, प्रेमी और गांव के दो युवकों पर आरोप, वीडियो बनाकर चुप रहने की धमकी, पीड़ित युवती की मां ने दी तहरीर, प्रेमी सहित तीनों युवक गिरफ्तार, पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

➡कौशाम्बी- घर के अंदर दंपति का मिला शव, फूलचंद और पूजा के रूप में हुई पहचान, दो दिन पुराना बताया जा रहा शव, निरीक्षण करने पहुंचे IG अजय मिश्रा, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की, हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच, दंपति की कोई संतान नहीं थी, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, पश्चिम शरीरा क्षेत्र के खरौना गांव की घटना

➡औरैया- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का दौरा कल, डिप्टी CM के आगमन की तैयारियां तेज, औरैया में प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर, आला अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

➡हमीरपुर- ट्रांसफॉर्मरों में लगाए गए कूलर, भीषण गर्मी और तपन के चलते पहल, ट्रांसफॉर्मर को कूल रखने के लिए पहल, 21 बिजली घरों में लगाए गए कूलर, जिले के विद्युत केंद्रों में लगाए गए कूलर

➡मिर्जापुर- युवक ने जमीन मुक्त कराने की लगाई गुहार, जिला मुख्यालय में युवक ने लगाई गुहार, लेखपाल पर भी लगाया गंभीर आरोप, पैमाइश के लिए 20 हजार मांगने का आरोप, युवक ने DM कार्यालय पर दर्ज कराई शिकायत, पट्टीदारों के कब्जे से जमीन मुक्त कराने की मांग, सदर तहसील के चिंदलिख दुबेपुर का मामला

➡दिल्ली- CBSE evaluation पर केजरीवाल का हमला, लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला गया- केजरीवाल, NEET के बाद CBSE पर उठे सवाल, केजरीवाल ने शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना, PM से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी हो रही- केजरीवाल
———————————

Taza Khabar