[4/25, 17:06] Ankur Gupta Bidhuna: दिल्ली
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा-
सत्य निकेतन में बिल्डिंग नंम्बर 173 गिरी,
दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद,
बिल्डिंग के रिनोवेशन का काम चल रहा था,
सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी,
हादसे के समय 5 मजूदर काम कर रहे थे,
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 17:09] Ankur Gupta Bidhuna: कानपुर
सरकार और सिस्टम की मंशा साफ है तो सब कुछ हो सकता है।
कानपुर-सेंट्रल बैंक की कराचीखाना, कानपुर ब्रांच के ग्राहकों ने अपनी जूलरी और बाकी सामानों के लिए करीब ₹3.3 करोड़ का क्लेम किया था। बैंक ने 75% क्षतिपूर्ति कर दी है। ये बैंक में रुपया और ज़ेवर रखने वालों के लिए अहम पड़ाव है। बैंक अधिकारियों की निरंकुशता पर भी लगाम लगेगी। सेंट्रल बैंक के मुंबई और लखनऊ के अधिकारियों ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हलक सूखे हुए थे, ऊपर से डंडा जो चला था। सेंट्रल बैंक कराचीखाना ब्रांच के अधिकारियों ने कस्टमर्स से गुंडों जैसा बर्ताव किया था। कानपुर पुलिस को बधाई। FIR लिखी, गड़बड़ बैंकवाले जेल भेजे गए। 1 किलो सोने की रिकवरी हुई। भारत जैसे बड़े देश में सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा हर हाल में बना रहना चाहिए।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 17:21] Ankur Gupta Bidhuna: कानपुर देहात
कल्याणी पशु आहार फैक्ट्री में लगी भीषण आग!
शॉर्ट सर्किट से पशु आहार फैक्ट्री में लगी आग!
फायर NOC के बिना चल रही थी पशु आहार फैक्ट्री!
फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू!
गजेनर के जैनपुर इंडस्ट्रीज एरिया का मामला!
[4/25, 17:24] Ankur Gupta Bidhuna: उन्नाव-
ग्राम प्रधान पर वित्तीय अनियमितता का आरोप!
प्रधान के घर बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन!
ग्राम प्रधान पर दर्ज कराया गया था मुकदमा!
मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है प्रधान!
डीसी मनरेगा ने 4 लोगों पर दर्ज कराया FIR!
सिकंदरपुर कर्ण के बदरका हरबंस का मामला!
[4/25, 17:30] Ankur Gupta Bidhuna: बलिया
यूपी बोर्ड अंग्रेजी पेपर लीक मामला!
कोर्ट ने तीनों पत्रकारों को दी जमानत!
कल जेल से रिहा होंगे तीनों पत्रकार!
DIOS की अगली पेशी 27 अप्रैल को होगी!
सरकार की मंशा बिल्कुल साफ दोषियों पर कोई रहम नही!
[4/25, 20:28] Ankur Gupta Bidhuna: अलीगढ़ ब्रेकिंग
5 को फांसी, एक को उम्रकैद
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट क्षेत्र के मामूद नगर में 24 जुलाई 2015 की रात हुई पुराने शहर के हिस्ट्रीशीटर नौशे और चंदा की हत्या के छह आरोपी अदालत ने दोषी करार देने के बाद सोमवार को सजा सुनाई है। इनमे 5 को फांसी व एक को उम्रकैद से दंडित किया है। हत्याकांड में यह फैसला एडीजे-तृतीय राजेश भारद्वाज की अदालत ने सुनाया है । अदालत ने सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया।
ये घटना 24 जुलाई 2015 की रात उस समय हुई, जब देहली गेट के शाहजमाल निवासी चंदा और लाल मस्जिद खैर रोड निवासी नौसे मामूद नगर रोरावर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिवार के अनुसार उन्हें वहां आशिफ बुला ले गया था। तभी डीजे पर डांस करते समय दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोप के अनुसार नौसे के मुंह में हथियार रखकर गोली मारी गई, जबकि चंदा पर भी गोलियां बरसाई गईं। इसके बाद ईंटों से दोनों के सिर कुचले गए। फिर दोनों की लाश शादी वाले घर के बाहर गली में नाली के सहारे दोनों शव फेंककर हमलावर भाग गए। हत्याकांड में नौसे के बेटे राजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए हमदर्द नगर सिविल लाइंस के अधिवक्ता गयासुद्दीन पर एक जमीनी विवाद में रुपये देकर हत्या कराने का आरोप लगाया और हत्या में आशिफ, अहसान, वकील, कफील व भूरा को नामजद किया गया। वहीं पुलिस ने जमीनी विवाद के साथ-साथ इसमें वर्चस्व भी एक वजह मानी। पुलिस जांच में पाया गया कि घटना से कुछ दिन पहले ही एक गैंग जेल से छूटा है। उसके इशारे पर यह कांड हुआ है। न्यायालय में चले सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर सभी छह आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया था। इस बात की जानकारी देते हुए एडीजीसी कृष्ण मुरारी जौहरी ने बताया कि घटना के एक आरोपी गयासुद्दीन एडवोकेट को उम्रकैद व बाकी 5 को फांसी की सजा सुनाई है।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
कानपुर नगर 1 मार्च 26*कानपुर पुलिस की सख़्त जांच के बाद अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान,आरोपी भी धरदबोचे गए*
हरदोई 1 मार्च 26*पिहानी सल्लिया के गौरैया मोड़ पर ई रिक्शा हादसा: कई सवारियों को आई चोटें*
कानपुर नगर 1 मार्च 26*अधिवक्ताओं को अपमानित किए जाने के खिलाफ पनकी पुलिस को सौपा शिकायती पत्र*