June 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24मई25*यूपी न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24मई25*यूपी न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24मई25*यूपी न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले 8 जोनल सेनेटरी अफसरों का वेतन काटने का फैसला लिया है। प्रत्येक अफसर का 2-2 दिन का वेतन कटेगा। कार्रवाई से साफ-सफाई में सुधार की उम्मीद है।

➡आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में बैंककर्मी राहुल पुंडीर की पत्नी दीपा का शव फंदे से लटका मिला। घटना से हड़कंप मच गया। बेटा स्कूल से लौटकर शव देखकर दहशत में आ गया। पुलिस जांच में फिलहाल इसे खुदकुशी मान रही है, लेकिन मृतका के परिजनों का आरोप है कि राहुल के अन्य महिला से संबंध थे और हत्या कर शव लटकाया गया है। राहुल हिरासत में है। दीपा से राहुल की 2016 में शादी हुई थी और उनका 7 साल का बेटा है।

➡मेरठ:मेरठ देहात के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने चीफ इंजीनियर, SE और XEN के साथ बैठक की। कई इलाकों में टूटी लाइनें, खराब ट्रांसफॉर्मर और बिजली क्षमता वृद्धि न होने से ग्रामीण परेशान हैं। तूफान में कई जगहों पर बिजली नहीं है। वार्ता के दौरान बिजली विभाग से समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

➡मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने थाना छपार क्षेत्र के बरला बसेड़ा मार्ग पर तीन व्यक्तियों से फोन, चेन और रुपये लूट लिए। इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

➡संभल: कोतवाली क्षेत्र की काव्या पैथोलॉजी लैब पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। जांच में लैब अवैध रूप से संचालित मिली, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे सील कर दिया। लैब संचालक को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

➡अलीगढ़:अकराबाद थाना क्षेत्र के अलहदादपुर के पास हिंदूवादी संगठनों ने गोकशों की गाड़ी में आग लगा दी। आरोप है कि गाड़ी में गाय का मांस ले जाया जा रहा था। पुलिस के सामने ही गाड़ी आग के हवाले की गई और चार गोकशों को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया। बाद में सड़क जाम कर हंगामा भी किया गया। पुलिस और संगठन कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

➡हरदोई:कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा द्वारा नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

➡फिरोजाबाद:ठेके पर संजय की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राम लखन शंखवार को थाना उत्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ है।

➡हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡वाराणसी: बरियासनपुर में तेंदुआ नजर आने के बाद पुलिस और वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है। वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ अब वापस चला गया है। यह तेंदुआ अब तक तीन लोगों पर हमला कर चुका है और दो जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है।

➡चित्रकूट: कर्वी रेलवे स्टेशन पर RPF को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के सतना से 30 भैंसों को ले जा रहे दो आरोपियों को काली घाटी के पास गिरफ्तार किया गया। भैंसों की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

➡गोंडा: कोतवाली करनैलगंज के रेलवे स्टेशन पर साधु के भेष में मौजूद बुजुर्ग विजय की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

➡संभल: बहजोई कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

➡हरदोई: अतरौली थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡महराजगंज: सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में युवाओं, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर जोश से भरी तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित थी।

➡झांसी: थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्छिरौना और सिमथरी में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। 7 आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है और 6 ने सरेंडर किया। मुठभेड़ में 3 तमंचा, 3 कारतूस और चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं।

➡सुल्तानपुर: देहात कोतवाली के बेला मोहन गांव में अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्ति तोड़ दी। पुलिस की मदद से नई मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय है और जांच में जुटी हुई है।

➡श्रावस्ती: जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज बाजार में मनरेगा योजना के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। प्रधान की मनमानी के कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। JCB मशीन से निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि मजदूरों को रोजगार की मांग बनी हुई है। ग्रामीण प्रशासन से प्रधान व सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

➡सहारनपुर – गोविंद नगर में एक्ट्रेस उर्मिला के मकान पर कब्जा , मुंबई, उत्तराखंड से आई 4 महिलाओं ने किया कब्जा, उर्मिला की गैर मौजूदगी में ताला तोड़कर कब्जा, पुलिस ने पहुंचकर महिलाओं को हिरासत में लिया, थाना सदर बाजार में महिलाओं से पूछताछ जारी, थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर का मामला

➡मैनपुरी – सिलीगुड़ी से दिल्ली जा रहा था ट्रक, मांस से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 15 लाख कीमत का मांस,कंटेनर जब्त, पुलिस ने चालक को हिरासत लिया, गौरक्षा दल की सूचना पर टोल प्लाजा पर पकड़ा, सीबीओ द्वारा मिले मांस को मथुरा लैब भेजा, नवीगंज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तारी

➡कानपुर देहात – थाना दिवस में पहुंचे बुजुर्ग ने दिया शिकायती पत्र , अपनी भूमि पर जुताई करवाने पर दबंगों ने रोका , विरोध करने पर दी गालियां, जान से मारने की धमकी, मारपीट पर आमादा हुए दबंग, गांव वालों ने बुजुर्ग को बचाया, थाना सिकंदरा क्षेत्र के साखिन बुजुर्ग गांव का मामला

➡हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के गणेश सिटी फेस-5 में बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। करीब 25 लाख रुपये की ज्वैलरी और नगदी चोरी हो गई। पीड़ित ने 1 लाख नगद और 25 तोले सोने के जेवर चोरी होने की जानकारी दी है। कॉलोनाइजर पर घर की पुख्ता सुरक्षा न देने का आरोप भी लगा है।

➡गुजरात: कच्छ से ATS ने एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

—————————————————

*04 भाइयों की गोली मारकर हत्या, बक्सर में बालू गिराने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े; गोलीबारी से पहले चले लाठी-डंडे*

बक्सर में शनिवार की सुबह दो पक्षों में झड़प के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 05 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 04 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में 02 सगे भाई और बाकी चचेरे भाई हैं। जो जख्मी हैं, वो भी मृतकों का भाई हैं।

फायरिंग के बाद 02 की मौके पर ही मौत हो गई।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.