August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24अगस्त26*"व्यापारी शंखनाद सम्मेलन" में व्यापारियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया शंखनाद

लखनऊ24अगस्त26*”व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में व्यापारियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया शंखनाद

लखनऊ24अगस्त26*”व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में व्यापारियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया शंखनाद

लखनऊ*व्यापारियों ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट में हिस्सेदारी की मांग की

व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा : संजय गुप्ता

प्रदेश में 90 लाख व्यापारी वोटर के पास सीधा सीधा 3 करोड़ वोटर है: संजय गुप्ता

व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक : संजय गुप्ता

व्यापारियों ने कहा अब मुद्दों पर साथ देंगे

चिकित्सा और शिक्षा सबके लिए सुलभ और निशुल्क होनी चाहिए: संजय गुप्ता

ना हिंदू की बात करेंगे- ना मुस्लिम की बात करेंगे
हम व्यापारी हैं ,व्यापार और विकास की बात करेंगे

ई-कॉमर्स पर अंकुश लगाने के लिए, ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने के लिए ,वॉटर कनेक्शन के बिना वॉटर टैक्स की डिमांड को वापस करवाने तथा नगर निगम द्वारा कई व्यवसाय पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने के लिए आंदोलन करने की घोषणा की

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

 

24 अगस्त ,सोमवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में “व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” का आयोजन हुआ सम्मेलन का शुभारंभ शंख ध्वनि एवं दीप प्रजनन के साथ हुआ
“व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा “व्यापारी शंखनाद सम्मेलन “को संबोधित किया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को संगठन के 22वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा व्यापारियों की अपनी समस्याओं के समाधान के लिए और राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दल व्यापारियों का इस्तेमाल करते हैं किंतु व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखाते हैं तथा सरकार बनने के बाद व्यापारियों को प्राथमिकता नहीं देते हैं
उन्होंने कहा वर्तमान में अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं व्यापारी लगातार संघर्ष कर रहा है लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव निकट आ रहा है अब व्यापारियों को भी राजनीतिक रूप से मजबूत होना चाहिए उन्होंने सभी व्यापारियों से विधानसभा चुनाव ,नगर पालिका चुनाव ,नगर परिषद चुनाव, संसदीय चुनाव एवं अन्य प्रकार के सभी चुनावो में भाग लेते हुए अपने आप को मजबूत करने का आवाहन किया
उन्होंने कहा अपनी फांस खुद ही निकालनी पड़ेगी
समय में परिवर्तन आ गया है पहले भले लोग राजनीति में आते थे किंतु चुनाव बहुत महंगा होने के कारण अब भले एवं ईमानदार लोगों ने इससे किनारा कर लिया है जिसके कारण धन-बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर वह लोग आगे बढ़ जाते हैं जिनका समाज में कोई योगदान नहीं है
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारियों से राजनीतिक क्षेत्र में आने के लिए आवाहन किया
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों से इस चुनाव में टिकट में हिस्सेदारी देने की मांग की उन्होंने कहा अब व्यापारी समाज अपने मुद्दों पर ही किसी का साथ देगा
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश में 13.39 करोड़ वोटर है इसमें 90 लाख व्यापारी वोटर है यदि उनके परिवार और स्टाफ को मिला लिया जाए तो 3 करोड वोट सीधा-सीधा व्यापारी समाज का है अर्थात उत्तर प्रदेश में हर चौथा वोट व्यापारी का है यदि हम लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक होकर वोट करेंगे तो सरकार बनाने में व्यापारियों की मुख्य भूमिका रहेगी तथा तब भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं कर पाएगा
उन्होंने कहा ना हिंदू की बात करेंगे ,ना मुस्लिम की बात करेंगे, ना मस्जिद की बात करेंगे ,ना मंदिर की बात करेंगे ,हम व्यापारी हैं केवल व्यापार और विकास की बात करेंगे
सम्मेलन में व्यापारियों सहित सभी के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा निशुल्क करने की मांग व्यापारियो ने उठाई
“व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने व्यापार के कारण रिटेल ट्रेड चौपट हो रहा है लेकिन सरकार व्यापारियों के लिए ई-कॉमर्स पॉलिसी इतने साल गुजर जाने के बाद भी नहीं ला पा रही है जो बहुत ही निराशाजनक है उन्होंने ऐलान किया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने के लिए आंदोलन करेगा
सम्मेलन में व्यापारियों ने
वाटर कनेक्शन के बिना जल कर का बिल भेजे जाने तथा नगर निगम द्वारा कई व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने का का विरोध करते हुए इसके लिए भी आंदोलन की घोषणा की

सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सितंबर माह में एक बड़ी व्यापारी रैली करने की घोषणा की उन्होंने कहा इस रैली में 5000 से अधिक व्यापारी भाग लेंगे
“व्यापारी शंखनाद सम्मेलन “में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता का राजधानी के व्यापारियों ने उत्साह के साथ जोरदार तरीके से बड़ी फूल माल से स्वागत किया तथा तलवार आदि भेंट की
“व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रांतीय मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई , इकबाल हसन,पवन जैसवाल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर ,राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, राजन मिश्रा ,संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे,ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने भी संबोधित किया तथा इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कमल अग्रवाल ,हिमांशु गुप्ता ,मोहम्मद ग्यास, हेमंत कुकरेजा,श्याम सुंदर अग्रवाल, श्रीमती अनिला अग्रवाल, सुनील मौर्या, अंशु श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार तिवारी ,संतोष गुप्ता ,राजू जायसवाल, मोहम्मद आरिफ ,कुरैशी, अभय अग्रवाल ,क्षितिज अवस्थी, दिनेश शर्मा,प्रवीण मिश्रा ,श्रीमती अंजलि मौर्य, दिनेश कुमार ,अजय प्रताप सिंह ,संजय अग्रवाल ,निखिल शर्मा ,रमेश ,संजय जैन, राहुल गुप्ता, मनोज अग्रवाल हित बड़ी संख्या में राजधानी के सभी प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

Taza Khabar