अयोध्या24अगस्त26*गहनाग मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन लाख लोगों ने किए दर्शन
अयोध्या*अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत गहनाग गांव स्थित प्रसिद्ध गहनाग देव मंदिर पर आयोजित वार्षिक बड़ा मेला सकुशल संपन्न हो गया। मेले में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुबह से मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, अग्निशमन दल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था संभाली गई। मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्याऊ, चिकित्सा और जलपान शिविर लगाए। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सेवा शिविरों का शुभारंभ किया।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प