August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: सीएम योगी के बयान पर अजय राय ने जवाब दिया है। अजय राय ने कहा कि निषाद समाज का कार्यक्रम था। मछली निषाद समाज की परंपरा है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई मछली नहीं खाई। मछली खाने वाली बात पूरी तरह झूठी है। मछली भोज मामले पर अजय राय ने सफाई दी है।

➡️ रायबरेली: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी से देश कोई अपेक्षा नहीं करता। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आप जवाबदेह हैं। राहुल गांधी भारत की विरासत को कोसते हैं। यूपी के बाहर जाकर यूपी को बदनाम करते हैं। देश के बाहर जाते हैं तो देश का अपमान करते हैं। देश विरोधी तत्वों को आप प्रोत्साहित करते हैं।

➡️ मुजफ्फरनगर: राणा हाउस में ED की टीम ने छापेमारी की है। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के ऑफिस पहुंची ED की टीम। शाह टाइम्स अखबार के कार्यालय में भी टीम पहुंची। हाउस के गेट पर CRPF के जवान तैनात हैं। राणा हाउस में परिवार के कई नेताओं के मकान हैं। पूर्व MP कादिर राणा और पूर्व नूर सलीम का आवास भी यहीं है। मामला खालापार थाना इलाके का है।

➡️ प्रयागराज: 3 वर्षीय बच्ची से नाबालिग डांस टीचर द्वारा रेप का मामला सामने आया है। डॉक्टर दंपति की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। कैंट के एक प्ले स्कूल की घटना है, आरोपी 17 साल का बताया जा रहा है। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची के निजी अंग में चोट आई है, अस्पताल में इलाज जारी है। डांस सिखाने के बहाने गलत हरकत करने का आरोप है।

➡️ लखनऊ: 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा। जुलूस कैम्पवेल रोड से शाहमीना शाह तक निकाला जाएगा।

➡️ मेरठ: गौकशी का प्रयास कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल हुए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से 2 तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामला सरूरपुर थाना क्षेत्र के हिंडन नदी पुल का है।

➡️ कानपुर: बाइक मोड़ रहे युवक से दूसरी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दूसरे बाइक सवार की पिटाई कर दी गई। युवक ने हेलमेट से सिर पर कई वार किए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र का है।

➡️ नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है। टाटा सफारी और टैम्पो की टक्कर हुई है। टैम्पो चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। घटना कार में लगे डैश कैमरे में कैद हुई है। हादसा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुआ।

➡️ लखीमपुर: ट्रक ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में घर जा रहे दो कांवड़िए घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा खीरी थाना क्षेत्र के जगसड़ मोड़ पर हुआ।

➡️ हरिद्वार: सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। शिव की ससुराल कनखल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। कनखल में जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। मान्यता है कि सावन में शिव दक्ष नगरी में वास करते हैं और अंतिम सोमवार के बाद कैलाश लौट जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन ने मंदिरों के पास पुख्ता इंतजाम किए हैं।

➡️ फर्रुखाबाद: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं। जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ पहुंची है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।

➡️ चंदौली: विवाहिता और भाई-बहन से मारपीट का आरोप लगा है। ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप है। हाईस्कूल की मार्कशीट लेने महिला ससुराल पहुंची थी। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई-बहन को भी पीटा गया। तीनों घायल हैं और जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मौजूद होने के बावजूद मारपीट हुई। मामला सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है।

➡️ दिल्ली: स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर हाईलेवल बैठक होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में बैठक आयोजित होगी। स्वाइन फ्लू, डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया की स्थिति की समीक्षा होगी। अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर मंथन होगा।

➡️ लखनऊ: गोरखपुर में बच्ची से रेप के आरोप पर नंदवंशी समाज ने प्रदर्शन किया। लखनऊ GPO पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान जमकर विरोध जताया गया।

➡️ हरदोई: रोड किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। CHC में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का है।

➡️ बस्ती: बहेरिया गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। पति ने पत्नी पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 40 वर्षीय किरण की मौके पर मौत हो गई। फूलचंद राजभर और किरण के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद पति-पत्नी में मारपीट हो गई। गुस्से में फूलचंद ने ईंट से पत्नी पर वार कर दिया। घटना वाल्टरगंज थाना इलाके की है।

➡️ ललितपुर: सर्पदंश से दो किशोर मासूमों की मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं हुईं। परिजनों ने अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक में समय गंवाया। गंभीर हालत होने पर अस्पताल पहुंचे। मामला नाराहट के पटना और बालाबेहट का है।

➡️ शामली: थानाभवन पुलिस ने एक करोड़ रुपये की स्मैक पकड़ी है। तस्कर के कब्जे से 554 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्कर फारूक निवासी मंडावर कैराना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज हैं।

➡️ सीतापुर: गोमती नदी में नहाते समय युवक डूब गया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को CHC पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। मृतक सोनू संदना के निबाह गांव का निवासी था। मामला नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का है।

➡️ श्रावस्ती: KYC के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। बुजुर्ग से अंगूठा लगवाकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। दवा-इलाज के लिए गए बुजुर्ग से अंगूठा लगवाया गया। परिजनों का आरोप है कि अंगूठे का इस्तेमाल जमीन हड़पने के लिए किया गया। डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रमेश वर्मा पर आरोप है। मामला सोनवा थाना क्षेत्र के जमनी मोहारी गांव का है।

➡️ कन्नौज: PM श्री उच्च माध्यमिक कंपोजिट स्कूल मामले पर मंत्री असीम अरुण ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था खराब है तो आवाज उठाएं। मंत्री ने कानून को हाथ में न लेने की नसीहत दी। बच्चों को बिस्किट-टॉफी देकर जुटाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने सिस्टम को मजबूत किया है।

➡️ कानपुर: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। बैराज से 3.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कानपुर बैराज का अपस्ट्रीम 114 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर खतरे के निशान से महज 1 मीटर दूर है। शुक्लागंज में जलस्तर 112.52 मीटर दर्ज हुआ है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों से भारी पानी की आवक हो रही है। तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

➡️ दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने कार्रवाई की है। दो चोर और चोरी का सामान लेने वाले को गिरफ्तार किया गया है। आरिफ, अफसर और इंजमाम शेख गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से 42.11 ग्राम पिघला सोना बरामद हुआ है।

➡️ जालौन: नगरवासी जाम के झाम से परेशान हैं। प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है। चाक चौराहों पर ट्रैफिक कर्मी नदारद रहते हैं। मामला जालौन कस्बे का है।

➡️ लखनऊ: गोसाईंगंज में रामतीरथ हत्या मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी ने नशीली खीर खिलाकर पति की हत्या की थी। पत्नी ने भाई अवधेश और चचेरे भाई सरजीत के साथ मिलकर हत्या की। रामदुलारी, अवधेश और सरजीत ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर बाराबंकी में फेंका गया था। बाराबंकी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। अब केस गोसाईगंज पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। पत्नी ने चचेरे भाई सरजीत से अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।

➡️ हरदोई: पेट्रोल पंप पर कोबरा लेकर पहुंचे युवक ने हड़कंप मचा दिया। युवक ने सांप को गले में डाला और फिर जेब में रख लिया। लोगों की तरफ भी सांप छोड़ दिया। अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

➡️ हाथरस: स्कूल बस और मजदूरों से भरी ईको कार की भिड़ंत हुई है। हादसे में ईको चालक राजा बाबू की मौके पर मौत हो गई। सात मजदूर घायल हुए हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। राकेश की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना चंदपा कोतवाली के ककोडी के पास की है।

➡️ नोएडा: निवेश के नाम पर महिला से 53 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठग ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर झांसा दिया। IPO और शेयर बाजार से मुनाफे का भरोसा दिया गया। रकम निकालने पर 15 फीसदी सर्विस चार्ज मांगा गया। महिला ने करीब 53 लाख रुपये निवेश किए थे। ठगी का खुलासा रकम निकालने की कोशिश के दौरान हुआ। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की है।

➡️ नोएडा: 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया है। शौकीन डेयरी पर मिलावटी पनीर पकड़ा गया था। खाद्य विभाग ने पनीर जब्त कर नष्ट कराया। हरियाणा के मेवात से जहरीली खेप आई थी। लड्डू, खोया और दही के भी नमूने लिए गए हैं। कार्रवाई गढ़ी चौखंडी में हुई।

➡️ अलीगढ़: कृष्णा हॉस्पिटल में गर्भवती की जान से खिलवाड़ का आरोप लगा है। डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में कॉटन छोड़ दिया था। बीते साल हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी हुई थी। पीड़ित ने ACMO दिनेश खत्री पर आरोप लगाए हैं। अस्पताल संचालक से साठगांठ का आरोप लगाया गया है। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है।

➡️ मुरादाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हुई है। डीएम के आदेश पर कब्जे की जमीन मुक्त कराई गई है। रामगंगा, तालाब और शमशान की जमीनों पर कब्जे थे। मामला सदर तहसील के रसूलपुर नगली का है