August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ : बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग पहुंचा थाने, थाना प्रभारी ने सुनी फरियाद, जलपान कराया, पुलिस टीम भेजकर बहू को कड़ी हिदायत दी, बेटे के खिलाफ पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई, गोसाईगंज पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।

➡️लखनऊ : यूपी टी-20 लीग से जुड़ी बड़ी खबर, लखनऊ फाल्कंस ने काशी रुद्रास को हराया, काशी रुद्रास को 14 रनों से हराया, बारिश के चलते DLS मैथड से मिली जीत, मोहम्मद सैफ प्लेयर ऑफ द मैच बने, सैफ ने खेली 57 गेंदों में 89 रन की पारी।

➡️अलीगढ़ : स्पा सेंटर में चल रहा जिस्मफरोशी का खेल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, सेंटर पहुंचने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, क्वार्सी के नगला ताड़ एप्पल स्पा सेंटर का मामला।

➡️बाराबंकी : जिले में बड़े पैमाने पर चला जांच अभियान, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच, स्कूलों की मेस और कैंटीन का किया निरीक्षण, KGBV निगरी, जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट का निरीक्षण, टीम ने 27 खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच की गई, जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट को मिला नोटिस, टिकैतनगर और बदोसराय में भी टीम ने नमूने भरे, फ्रोजन डेजर्ट, आइसकैंडी के नमूने जांच के लिए भेजे।

➡️श्रावस्ती : चोरी करने घर में घुसे 3 चोर, जेवरात, करीब 17 हजार कैश चोरी, आहट पर जागी महिला, मचाया शोर, परिजनों ने 1 आरोपी पकड़, 2 फरार, थाने में तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी, इकौना थानाक्षेत्र के राजापुर गांव की घटना।

➡️चित्रकूट : 100 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति, 4 घंटे बाद व्यक्ति को सुरक्षित निकाला, सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू कर रामचंद्र प्रजापति बाहर निकाला, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया, सरधुवा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव का मामला।

➡️लखनऊ : UPSC में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, UPSC की वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड, 22 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे आवेदन, ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन।

➡️बुलंदशहर : डांस के बीच युवक ने लहराया असलहा, असलहा लहराते की खुलेआम फायरिंग, खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो वायरल, आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस, औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जोठ का वीडियो।

➡️फर्रुखाबाद : सुप्रीम कोर्ट से माफिया अनुपम दुबे को राहत, अधिवक्ता शिव प्रताप चीनू को भी मिली राहत, कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में दोनों को राहत दी, जिला प्रशासन द्वारा कुर्क संपत्ति होगी रिलीज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संपत्ति होगी रिलीज, संपत्ति पर प्रशासक नियुक्त करने का गया बोर्ड, फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज था गैंगस्टर मामला।

➡️झांसी : 20 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, नवाबाद पुलिस ने नीरज मल्होत्रा को पकड़ा, सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन मिली, ओरछा के नीलमय होटल में दबिश दी गई।

➡️कुशीनगर : दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 17 वर्षीय शुभम की इलाज के दौरान मौत, घायल बबलू यादव का इलाज जारी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, तमकुहीराज थाना क्षेत्र का मामला।

➡️आजमगढ़ : महिला ने पति को बंधक बनाने का लगाया आरोप, 30 जुलाई से घर नहीं लौटा पति मो. अतहर- पत्नी, पत्नी तबस्सुम जहां ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र, दो लोगों पर पति को बंधक बनाने का आरोप, अलीनगर और कौड़िया गांव निवासी पर लगे आरोप, लापता मो. अतहर मानसिक रूप से है बीमार, मामले पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया, जिले के मुबारकपुर के अमिलो गांव का मामला।

➡️फर्रुखाबाद : मूसलाधार बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, इटावा-बरेली हाईवे पर भरा बारिश का पानी, नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल, क्षेत्र में सड़कों से लेकर गलियां तक हुईं जलमग्न।

➡️कानपुर : CM की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त अलर्ट मोड पर, कानपुर नगर निगम के कार्यों पर नाराज थे, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बोले- नगर निगम में जो भी कॉन्ट्रैक्ट हैं, ठेकेदार रजिस्ट्रेशन कराएं, उनकी जांच जारी, जांच में दोषी मिले तो होगी कठोर कार्रवाई।

➡️इटावा : अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान रामप्रकार गिरफ्तार, ओल्ड कैंपस तिराहे के पास से गिरफ्तारी, सैफई थाने पुलिस का एक्शन।

➡️आगरा : करंट लगने से व्यक्ति की मौत, दीवार पर तिरपाल लगा रहा था, करंट लगने से झुलसकर नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय रामबाबू की मौत, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अर्जुन नगर का मामला।

➡️दिल्ली : मायापुरी में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की कार्रवाई, ड्रग सप्लायर आकाश उर्फ अक्की गिरफ्तार, आरोपी से 4 ग्राम कोकीन बरामद, 32 बोर की अवैध ऑटोमैटिक पिस्तौल मिली, 1 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद, ड्रग सप्लाई में इस्तेमाल स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी खुद को प्राइवेट जिम ट्रेनर बताता है, नाइटलाइफ सर्किट में कोकीन सप्लाई का आरोप।

➡️लखनऊ : NCR में पुराने वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई में लापरवाही, परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को दी नोटिस, 13 वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने की कार्रवाई।

➡️हाथरस : स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, वीडियो बनाने वाले युवक पर मुकदमा, खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर केस, थाना सिकंदराराऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, नांवली लालपुर के संविलियन विद्यालय का मामला।

➡️प्रयागराज : STF प्रयागराज यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध मादक पदार्थ का इनामी तस्कर धरा गया, गैंग के सक्रिय सदस्य युसूफ अंसारी गिरफ्तार, गिरफ्तार युसूफ अंसारी पर था 50 हजार का इनाम, एसटीएफ ने तस्कर युसूफ को बरेली से पकड़ा, युसूफ अंसारी के खिलाफ झांसी में कई मुकदमे दर्ज, एसटीएफ ने आरोपी को थाना भमौरा को सौंपा।

➡️आजमगढ़ : भवरनाथ मंदिर में गूंजे भक्ति और लोक संगीत के सुर, भोजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने दी शानदार प्रस्तुति, भक्ति गीतों पर देर तक झूमते नजर आए भक्तगण, “हर-हर महादेव, काशी का…” गीत से भक्तिमय हुआ परिसर, रविंद्र सिंह ज्योति की प्रस्तुति ने खूब बांधा समा।

➡️वाराणसी : बारिश में कैंट रेलवे स्टेशन की दिखी बदहाली, शाम को हुई बारिश से परेशान हुए यात्री, स्टेशन के शेड से गिरते पानी से यात्री परेशान, प्लेटफॉर्म नंबर 1 की शेड से गिर रहा पानी, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का मामला।

➡️इटावा : सैफई क्षेत्र में अचेत मिले युवक की हुई मौत, बिजली मिस्त्री की सैफई ट्रामा सेंटर में मौत, लरखोर तिराहे के पास घायल, अचेत मिला था।

➡️बदायूं : खुदाई कर अस्पताल में छोड़ा अधूरा काम, ट्रैक्टर मुख्य गेट पर फंसा, आवागमन ठप, ट्रैक्टर के चलते बाहर रुकी एंबुलेंस, परेशानी, दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।

➡️लखनऊ : पारा तिकोनिया पर व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, हरियाणा से रायबरेली जा रहे थे पूर्णमासी रावत, पारा तिकोनिया पर उतरने के बाद पेट में उठा दर्द, सड़क किनारे व्यक्ति को बेहोश देखकर जुटी भीड़, पारा पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, व्यक्ति की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस।

➡️चित्रकूट : बंधा फूटने से बीच रोड में जलभराव, एंबुलेंस फंसी, ग्रामीणों ने निकाला, सरधुवा थाना क्षेत्र का मामला।

➡️लखनऊ : इकाना में नोएडा किंग्स-गोरखपुर लॉयंस का मैच, नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, बारिश के चलते मुकाबला 18-18 ओवर का होगा।

➡️दिल्ली : दिल्ली में JE (एम)-IV अनुज कुमार निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए अनुज कुमार, अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू।

➡️लखनऊ : बारावफात जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अगस्त सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था, सुबह 10 बजे अमीनाबाद से निकलेगा जुलूस, अमीनाबाद, नक्खास, टुड़ियागंज में यातायात प्रभावित, ऐशबाग क्षेत्र में भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, एंबुलेंस और फायर सर्विस को जरूरत पर अनुमति, स्कूली और शव वाहनों को भी आवश्यकता पर छूट।

➡️फतेहपुर : खागा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रक्षाबंधन से पहले मिठाई कारखाने पर छापा, मिलावटी मिल्क केक और बर्फी बरामद, छेना रसगुल्ला भी मिला मिलावटी, मिठाइयों और रिफाइंड तेल के लिए सैंपल, 134 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज, करीब 30 कुंतल मिलावटी मिठाई नष्ट, कोल्ड स्टोरेज में 20 कुंतल मिठाई नष्ट, 38 ड्रमों में रखी थी मिलावटी मिठाई।

➡️गाजियाबाद : फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापेमारी, 10 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले पकड़े गए, फूड इंस्पेक्टर्स ने 11 नमूने भरे गए, अरारोट, पनीर, सेफोलाइट के नमूने लिए, उदय फर्म के नाम PR रजिस्टर था प्रतिष्ठान, गंदगी, खराब छेना रसगुल्ला नष्ट कराया, क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर इलाके का मामला.

Taza Khabar