लखनऊ23अप्रैल 26* थाना काकोरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहरु में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या
*विवरण-*
आज दिनांक 23.04.2026 को थाना स्थानीय पर आगन्तुका साधना पुत्री स्व0 सालिकराम निवासिनी ग्राम बहरु थाना काकोरी लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी कि आगन्तुका के पति रामबालक सैनी पुत्र मुन्नू उम्र करीब 44 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुया कि *मृतक रामबालक सैनी पुत्र मुन्नू (उम्र लगभग 44 वर्ष) निवासी द्वारा ग्राम गौरा थाना आसीवन जनपद उन्नाव ने ग्राम बहरु काकोरी लखनऊ में नीम के पेड़ से बिजली के केबल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।* मृतक रामबालक लगभग 14 वर्ष से अपनी ससुराल (ग्राम बहरु थाना काकोरी लखनऊ) में निवास कर रहा था, जिसके 02 पुत्र (उम्र करीब 05 वर्ष, 07 वर्ष) हैं।
*पुलिस टीम द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।*

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*