August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ- बिहार PCS परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, प्रतापगढ़ की श्रद्धा पाण्डेय ने 593 रैंक हासिल की, लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं, अब बिहार में SDM के पद पर मिलेगी तैनाती

➡️लखनऊ- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झंडी पार्क में योगाभ्यास, झंडी पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन, योग दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर दिया गया संदेश, विधायक, पार्षद और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

➡️लखनऊ- NEET रिएग्जाम सकुशल संपन्न, लखनऊ के सभी 75 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई परीक्षा, परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी काफी खुश दिखे, सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को परीक्षार्थियों ने सराहा

➡️अलीगढ़- CM की जनसभा को लेकर नुमाइश मैदान में तैयारी, कल 4.30 बजे जनता को संबोधित करने पहुंचेंगे CM, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में जनसभा, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था देखी

➡️सीतापुर- सपा महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं सीतापुर, चिलवारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, सपा नेत्री सीमा राजभर ने सरकार पर बोला हमला, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर किया हमला

➡️कन्नौज- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा आज, शाम 5.30 बजे कन्नौज पहुंचेंगे अखिलेश यादव, तिर्वा व गुरसहायगंज जाएंगे अखिलेश यादव, दोनों जगहों पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जाएंगे

➡️अमेठी- बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट, दबंगों ने दरवाजे पर आकर की मारपीट, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, मारपीट में एक पक्ष से 3 लोग चोटिल, पुलिस ने घायलों को CHC मुसाफिरखाना भेजा, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र का मामला

➡️ग्रेटर नोएडा- यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, भाजपा विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, मथुरा की मांट विधानसभा से विधायक हैं राजेश, एस्कॉर्ट में सवार थे सुरक्षाकर्मियों सहित 4 लोग, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

➡️अमेठी- अमेठी में जैप्टिक एआई एप की लॉन्चिंग, जिले में 12वें योग दिवस पर हुई लॉन्चिंग, जूठीपुर के मटियारी भवन में भव्य कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम

➡️ग्रेटर नोएडा- सोसायटी में महिला से मारपीट का मामला, कुत्तों को खाना खिलाना भारी पड़ गया, 3 पड़ोसियों पर लाठी से पीटने का आरोप, महिला गंभीर चोटिल, अस्पताल में भर्ती, बिसरख पुलिस से कार्रवाई करने की मांग, गौर सिटी-2 की 14th एवेन्यू सोसायटी का मामला

➡️सहारनपुर- गर्भवती महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान 30 वर्षीय सएबा की मौत, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, तीन माह से था घरेलू विवाद- परिजन, दोषियों के खिलाफ न्याय की मांग उठाई, देहात क्षेत्र की आजाद कॉलोनी की घटना

➡️बांदा- अज्ञात हमलावरों का पुजारी पर हमला, जानलेवा हमले में पुजारी की मौत, मंदिर की छत पर सो रहे थे पुजारी, महिला संत के चिल्लाने पर पहुंचे परिजन, घायल पुजारी को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंची, कोतवाली नगर क्षेत्र के दत्तात्रेय मंदिर की घटना

➡️सीतापुर- मछरेहटा थाने से घर लौटे युवक की मौत, चोरी के आरोप में पुलिस थाने ले गई थी, मौसेरे भाई संजय ने लगाया था आरोप, शिकायत फर्जी मिलने पर किया था रिहा, युवक की सदमे से मौत हुई- परिजन, कोतवाली देहात के हुसैनगंज निवासी था मुन्नी लाल

➡️कानपुर देहात- तमंचा लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी, रूरा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡️हापुड़- नीट परीक्षा में 167 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 2104 अभ्यर्थियों को देनी थी नीट परीक्षा, करीब 1937 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा

➡️हापुड़- आधा दर्जन नलकूपों पर चोरी, नलकूपों से लाखों का माल चोरी, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

➡️सीतापुर- अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, घर में रखी नगदी व जेवर किए चोरी, सुबह होने पर वारदात की हुई जानकारी, लालेश मिश्रा, योगेश मिश्रा के घर चोरी, लहरपुर इलाके के ठकुरनपुरवा गांव का मामला

➡️बस्ती- महिला के 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण, अपहरण कर शादी करने का दबाव, आरोपी जाकिर दबाव बना रहा- पीड़िता, सपना देवी का आरोपी से सोशल मीडिया से संपर्क, सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, बड़ेबन पुलिस ने सकुशल बच्ची को किया बरामद, आरोपी जाकिर जनपद कौशांबी का मूल निवासी, क्षेत्राधिकारी सदर ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

➡️बहराइच- बाइक सवारों से टकराया सांड, दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, एक गोंडा दूसरा बहराइच का था निवासी, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजा, थाना फखरपुर के कदियापुर मोड़ की घटना

➡️बरेली- नीट एग्जाम के दौरान छात्रा की बिगड़ी हालत, एग्जाम सेंटर में बेहोश होकर गिरी छात्रा, छात्रा को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, बारादरी क्षेत्र के बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र का मामला

➡️मेरठ- योग कार्यक्रम से पहले मैट को लेकर मारामारी, लोगों में मैट के लिए मची छीना-झपटी, छीना-झपटी करने का वीडियो वायरल, कैलाश प्रकाश स्टेडियम का पूरा मामला

➡️प्रतापगढ़- मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, मारपीट के दौरान फायरिंग से हड़कंप, मारपीट में चार लोग हुए घायल, सीओ पट्टी फोर्स संग मौके पर पहुंचे, कंधई थाना के अमाई गांव का मामला

➡️हापुड़- स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे हापुड़, ग्रामीणों और कश्यप समाज के लोगों द्वारा स्वागत, मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा

➡️चंदौली- 50 हजार का इनामी रंजय सिंह गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट मामले में 13 साल से फरार था, गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाना, घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, सूचना पर गोबरिया क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, मुगलसराय कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

➡️आगरा- व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, दिल्ली निवासी फरहाज अंसार का सुसाइड, होटल की छत पर खुद को मारी गोली, एक महीने से भाई संग होटल में रह रहा था, थाना पुलिस संग फॉरेंसिक टीम भी मौके पर, ताजगंज क्षेत्र के APPLE INN होटल का मामला

➡️दिल्ली- सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल बढ़ा, तीन सालों के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल, तुषार मेहता को SG के पद पर दोबारा नामित किया, सभी 5 एडिशनल SG का भी कार्यकाल बढ़ाया गया

 

———————–

Taza Khabar