*यूपी में आज से और तेज होगा बारिश का सिलसिला*
लखनऊ20सितम्बर23* मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 20 सितम्बर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला और बढ़ेगा
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम हवा का दबाव क्षेत्र बना है। इसके आगे बढ़ने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा। उसके बाद पश्चिमी यूपी में भी बारिश का सिलसिला और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर तक राज्य में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। मंगलवार को लखनऊ सहित कई अंचलों में बारिश हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। प्रदेश में छह सेंटीमीटर बारिश बरेली के नवाबगंज में हुई।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*