लखनऊ20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा का बयान, लखनऊ में खूंखार लावारिस कुत्तों पर सख्ती की तैयारी, हिंसक और रैबीज संक्रमित कुत्ते चिन्हित किए जाएंगे- वर्मा, बच्चों और बुजुर्गों की जान खतरे में नहीं छोड़ी जा सकती, पहले कुत्तों को शेल्टर होम भेजा जाएगा- अभिनव वर्मा, ‘दोबारा हिंसक शिकायत मिलने पर कमेटी फैसला करेगी’, खूंखार और हिंसक लावारिस कुत्तों को दी जाएगी मौत की सजा
➡बरेली- खेत में मजदूर की संदिग्ध मौत, खेत में पानी लगाते समय मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सुभाष नगर थाना क्षेत्र की घटना
➡आगरा- मोबाइल टॉवर से चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, जगदीशपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई, उपकरण चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल टॉवर का RRU बरामद, कब्जे से स्कूटी, औजार और नकदी भी मिली, उपकरण बेचकर कमाते थे मोटी रकम, पकड़े गए आरोपी कई जिलों के निवासी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, एटा और फिरोजाबाद के निवासी
➡मेरठ- यूपी NHM ऑफिस में सीरियल घूसखोरी का मामला, NHM MD डॉ. पिंकी जोवेल ने आरोपी को मेरठ से हटाया, NHM DPM मनीष बिसारिया को हटाकर हरपाल सिंह को चार्ज, घूसखोरी के एक दर्जन वीडियो होने के बाद भी बर्खास्तगी नहीं, नेशनल हेल्थ मिशन के अफसर आरोपी को दे रहे संरक्षण, 4 दिन बाद भी ना जांच हुई और ना घूसखोर DPM पर FIR, CMO ऑफिस से घूसखोरी कांड में नोटिस का खेल, खबर चलने के बाद CCTV का DVR बदला, जांच नहीं, भर्ती-वसूली का सिंडिकेट चला रहा था मनीष बिसारिया
➡देवरिया- लार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 32 पेटी अवैध शराब बरामद, बिहार ले जाई जा रही थी देशी शराब, 288 लीटर शराब जब्त, मुकदमा दर्ज
➡मेरठ- हिंदू संगठनों का थाने में हंगामा, लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा, मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ था, हिंदू युवती के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, शोएब ने खुद को अभिषेक बताया, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, युवक और युवती पहले से परिचित- पुलिस, सदर थाना क्षेत्र का मामला
➡कौशांबी- 13 साल का बच्चा अचानक लापता, घर से दुकान के लिए निकला था अनिकेत, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई, करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की घटना
➡उन्नाव- बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में की लूटपाट, 4 लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप में की लूटपाट, धारदार हथियार के दम पर लूटपाट की, चाबी न देने पर मारपीट कर किया घायल, 200 ग्राम चांदी के गहने लूटने का आरोप, 10 हजार से ज्यादा कैश लूटने का आरोप, उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡आगरा- CHC पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया रोष, कई महीनों से कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, मरीजों की सेवाएं जारी रखते हुए किया प्रदर्शन, गुरुवार से पूर्ण हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, आगरा के फतेहाबाद CHC का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- दीपिका नागर दहेज हत्या में 2 और अरेस्ट, हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, आरोपी विनोद और सास पूनम गिरफ्तार, MLA तेजपाल नागर पीड़ित परिवार से मिले, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- तेजपाल, दहेज के लिए मोनिका की हत्या का आरोप, ग्रेटर नोएडा के जलपुरा का मामला
➡मिर्जापुर- कोचिंग संचालक का मिला शव, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, निशांत प्रजापति का शव कोचिंग में मिला, जिगना क्षेत्र के नरोईया बाजार में है कोचिंग
➡सीतापुर- NH-30 के किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई, NHAI और पुलिस की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण, फुटपाथ पर बनी अवैध दुकानों और होर्डिंग्स को तोड़ा, नवीन चौक से कांशीराम कॉलोनी तक चला अभियान, रामकोट थाना इलाके में हुई कार्रवाई
➡बांदा- प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई फांसी, युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से अचानक गायब हुई थी युवती, गांव से बाहर दोनों का फंदे से लटका शव मिला, ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा, बीती 7 मई को हुई थी युवती की शादी, मनमुताबिक शादी न होने से नाराज थे दोनों, मर्का थाना क्षेत्र के अधाव गांव की घटना
➡फर्रुखाबाद- केमिस्ट एसोसिएशन ऑल इंडिया ने सौंपा ज्ञापन, एसोसिएशन ने PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन दवा बिक्री को खत्म करने की मांग
➡अलीगढ़- पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और कार बरामद, थाना इगलास पुलिस ने चारों को पकड़ा
➡बिजनौर- बिजली का तार टूटकर कार पर गिरा, तार गिरने से कार में लगी आग, आग लगने से गाड़ी जलकर खाक, सिविल लाइन मार्केट का मामला
➡सीतापुर- इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 2 मामलों में ढाई साल से था वांछित, लहरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है विमल, विमल पर घोषित था 25 हजार का इनाम, धनईखेड़ा गांव के बाहर से किया गिरफ्तार, रामकोट पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल
➡बहराइच- रेलवे फाटक से टकराई स्कूल वैन, हादसे के समय वैन में सवार थे शिक्षक, वैन टकराने से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, काफी देर तक बंद रहा रेलवे फाटक और लगा जाम, रेलवे फाटक को खुलवाया गया, जाम खत्म, बहराइच कोतवाली देहात इलाके का मामला
————————————————————————————
More Stories
बस्ती 18 सितंबर 26*बड़हर खुर्द पेट्रोल पंप कांड में कहानी पर सवाल, रकम के अंतर ने बढ़ाया रहस्य*
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………